'पावरी हो रही है' स्टाइल में विवेक ने शेयर किया चालान कटने का वीडियो
'पावरी हो रही है' स्टाइल में विवेक ने शेयर किया चालान कटने का वीडियो
Share:

विवेक ओबेरॉय इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर हैं और लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। वैसे बीते दिनों ही उनका एक वीडियो आया था जिसमे वह बिना हेलमेट और मास्क के नजर आए थे और बाइक चला रहे थे। उस दौरान उनका चालान कटा था। वैसे उस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में रहा था। अब इन सभी के बीच विवेक ओबेरॉय का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें वह 'पावरी हो रही है' स्टाइल में बता रहें हैं कि, 'उनका चालान कटा है।' वैसे विवेक ओबेरॉय के इस वीडियो के बारे में बात करें तो इसमें वो चालान की कॉपी दिखा रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

अब फैन्स उनके इस वीडियो पर तेजी से अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं। विवेक ओबेरॉय इस वीडियो में कहते नजर रहे हैं, "ये हम हैं और ये मेरी बाइक हैं और हमारी पावती कट गई है।" विवेक ने 'पावरी हो रही है' स्टाइल में चालान का यह वीडियो पोस्ट किया है जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वैसे इस वीडियो को पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है: "यह आपके लिए है। मुंबई पुलिस, पावती कट गई है। पावरी नहीं हो रही है।"

जब विवेक ओबेरॉय का चालान कटा था तो उन्होंने एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में उन्होंने लिखा था: "प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया! निकले थे नई बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान! बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर मुंबई पुलिस पकड़ेगी। धन्यवाद मुंबई पुलिस, मुझे इसे बात का एहसास दिलाने के लिए कि सेफ्टी सबसे जरूरी है। सुरक्षित रहें, हेलमेट और मास्क पहनें।" वैसे काम के बारे में बात करें तो जल्द ही विवेक की फिल्म 'इति' आने वाली है।

सरदूल सिकंदर के निधन से दुखी हैं कपिल, शेयर किया वीडियो

आमजन के लिए खुशखबरी! आधी हो सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें

'लोखो सोनार बांग्ला' अभियान के साथ बंगाल संग्राम में भाजपा, पूरे राज्य से एकत्रित करेगी 2 करोड़ सुझाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -