FISH खाने वाले हो जाएं सावधान, इस मछली से भी फ़ैल रहा 'वायरस'

FISH खाने वाले हो जाएं सावधान, इस मछली से भी फ़ैल रहा 'वायरस'
Share:

बीजिंग: चीन के वुहान से दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा रखा है। चीन भले ही अब अपने देश में कोरोना वायरस के खात्मे की बात करता हो, किन्तु असल में चीन एक बार वापस बड़ी मुसीबत में फंसने जा रहा है। इस बारे में चीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी आगाह किया है। बताया जा रहा है की चीन में अब सालमन मछली से नया वायरस फ़ैल रहा है। इस वायरस से अब तक 67 मामले सामने आए हैं।

इस बारे में WHO ने दावा किया है कि यह वायरस चीन के शिफंदी व्होल सेल बाजार में बिकने वाली सालमन मछली से फैला है। इस वायरस से संक्रमित 42 मरीज केवल बीजिंग में ही पाए गए हैं। इन हालातों में अब चीन में प्रशासन अलर्ट हो गया है और जल्द से जल्द इसे रोकने कि कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस वायरस से संक्रमित लोगों की जांच के लिए 90 हजार लोगों की जांचें की गई हैं। इसके साथ ही स्कूल, सिनेमा घर, स्पोर्ट्स क्लब/कॉम्प्लेक्स सभी बंद कर दिए गए हैं। ये भी पता चला है कि चीन के सबसे बड़े शिफंदी मछली बाजार में मछली काटने वाले बोर्ड पर ये वायरस फैला है।

बताया जा रहा है कि बीते रविवार बीजिंग में 76499 लोगों की जांच की गई है, जिनमें से 59 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीँ बाजार से संबंधित 10 हजार से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। यहां अभी 6 लोग संक्रमित मिले हैं।

अब एटलांटा पुलिस ने एक अश्वेत को मारी गोली, अधिकारी बर्खास्त

जुलाई के अंत तक पाक में होंगे कोरोना के 12 लाख केस, इमरान के मंत्री ने जताया अनुमान

पाकिस्तान में कोरोना से हाहाकार, संक्रमितों की संख्या 1.4 लाख के पार

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -