सहवाग ने उनके जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
सहवाग ने उनके जन्मदिन पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा
Share:

भारतीय टीम के महान और धुरंदर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपने जन्मदिन के दिन ही बहुत बड़ा फैसला ले लिया है दरअसल, वीरेंद्र सहवाग ने अपने बर्थडे के एक दिन पहले ये संकेत दे दिया था वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब नहीं खेलने वाले हैं। आज उस संकेत को सच कर डाला है। दरअसल सहवाग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है यहा तक वे अब आईपीएल में भी नही खेल पाएंगे।

वीरेंद्र सहवाग ने कुछ देर पहले ट्वीट के द्वारा इस बात की जानकारी दी। अब ऐसी अटकलें लगाई जा रही है की सहवाग दुबई में मास्टर्स चैंम्पियंस लीग में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। लीग के नियम के अनुसार केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को सन्यास ले चुके खिलाड़ी ही लीग में खेल सकते हैं।

सहवाग का क्रिकेट करियर... 
1. 251 वनडे में 8273 रन बनाए। 15 सेन्चुरी और 38 हाफ सेन्चुरी। 2.104 टेस्ट में 8586 रन बनाए। 23 सेन्चुरी और 32 हाफ सेन्चुरी। 3. इसके साथ ही वीरू ने 19 टी-20 मैचों में 394 रन बनाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -