बिहार में बनने जा रहा है अयोध्या से भी ऊंचा 'विराट रामायण मंदिर', आज से शुरू निर्माण
बिहार में बनने जा रहा है अयोध्या से भी ऊंचा 'विराट रामायण मंदिर', आज से शुरू निर्माण
Share:

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में मंगलवार से विराट रामायण मंदिर का निर्माण आरम्भ होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। वर्ष 2025 तक इस मंदिर के तैयार होने की उम्मीद है। 3 मंजिला इस मंदिर में कुल 12 शिखर होंगे। इसकी ऊंचाई अयोध्या में निर्माणाधीन भव्य राम मंदिर से भी अधिक होगी। रामायण मंदिर 1080 फीट लंबा एवं 540 फीट चौड़ा होगा। पटना स्थित महावीर मंदिर न्यास इसका निर्माण करा रहा है। कंबोडिया की सरकार द्वारा आपत्ति जताए जाने के कारण इसका काम देरी से आरम्भ हो रहा है।

पूर्वी चंपारण जिले में कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया में विराट रामायण मंदिर का निर्माण आरम्भ हो रहा है। मंदिर निर्माण समिति के सचिव ललन सिंह ने बताया कि मंगलवार को पूजा के बाद निर्माण एजेंसी पाइलिंग का काम आरम्भ कर देगी। इसे नवंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है। तत्पश्चात, स्ट्रक्चर का काम आरम्भ होगा। 3 मंजिला मंदिर में 12 शिखर होंगे। प्रवेश करते ही सबसे पहले गणपति के दर्शन होंगे। तत्पश्चात, विशाल शिवलिंग दिखेगा। मंदिर अयोध्या से जनकपुर तक बन रहे रामजानकी मार्ग पर स्थित होगा।

मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन वर्ष 2012 में आचार्य किशोर कुणाल ने किया था। मंदिर निर्माण की जिम्मेदारी संटेक इंफ्रा सॉल्यूशन को दी गई है। कंपनी ने मंदिर निर्माण स्थल पर क्रेन, हाईवा, JCB आदि मशीनें मंगवा ली हैं। यह अयोध्या में बन रहे राम मंदिर मंदिर से ऊंचा होगा। मंदिर का क्षेत्रफल 3.67 लाख वर्ग फीट होगा। सबसे ऊंचा शिखर 270 फीट का होगा। तत्पश्चात, 198 फीट का एक, 180 फीट के चार, 135 फीट का एक तथा 108 फीट के पांच शिखर होंगे। विराट रामायण मंदिर में देवी-देवताओं के कुल 22 मंदिर होंगे। मंदिर में साढ़े 10 सौ टन स्टील से 3102 पिलरों का निर्माण होगा। पाइलिंग कार्य में 15 हजार क्यूबिक मीटर कंक्रीट की भी खपत होगी। मंदिर निर्माण के लिए अभी 120 एकड़ जमीन उपलब्ध है।

पति-पत्नी को पेड़ पर लटका कर लोगों ने की जमकर पिटाई, चौंकाने वाली है वजह

चुनाव से पहले कर्मचारी संगठनों ने जुलाई में होने वाले बड़े आंदोलन की बनाई, यह रणनीति

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव हुईं मायावती, लखनऊ में कल जुटेंगे बसपा के दिग्गज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -