विराट की गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं शाहरूख की एक्टिंग
विराट की गर्लफ्रेंड को पसंद नहीं शाहरूख की एक्टिंग
Share:

बाॅलीवुड के बादशाह शाहरूख खान की एक्टिंग की भले दुनिया कायल हो लेकिन एक अभिनेत्री ने उन्हें खराब एक्टर करार दिया है। यह कोई मजाक नहीं है बल्कि रियल है। टीवी शो यारों की बारात में खुद शाहरूख खान ने यह वाकया शेयर किया।

शाहरूख ने बताया कि अनुष्का शर्मा ने उन्हें अपनी डेब्यू फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के दौरान कहा था कि आप अच्छे एक्टर नहीं हैं। बहरहाल, शाहरूख ने इसे काफी मजाकिए अंदाज में बताया।

हाल ही में हमने किंग खान को कॉफी विद करण में मस्ती भले मूड में देखा था। अब अनुष्का शर्मा के साथ शाहरूख सबका मनोरंजन करने वाले हैं यारों की बारात में। बता दें, शाहरूख खान और अनुष्का की जोड़ी हमें इम्तियाज अली की आगामी फिल्म में दिखने वाली है। 

इम्तियाज अली की फिल्म दि रिंग में शाहरूख एक टूरिस्ट गाइड के तौर पर नजर आएंगे। और अनुष्का के साथ रोमांस करते दिखेंगे। शाहरूख ने इस फिल्म के बारे में कहा, इम्तियाज अली के पास लव स्टोरी कहने की अलग जुबान है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -