माही की बेटी जीवा का विराट चाचू के साथ मस्तीभरा अंदाज, वायरल हो रहा वीडियो
माही की बेटी जीवा का विराट चाचू के साथ मस्तीभरा अंदाज, वायरल हो रहा वीडियो
Share:

रांची: कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी आजकल काफी सुर्खियों में है. जिसमे हाल में जहा रांची पहुंची टीम इंडिया ने जीवा के साथ मस्ती की थी. वही बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को जीनियस बताया था. हाल में जीवा का एक और वीडियो सामने आया है. जिसमे जीवा अपने चाचू यानि कि भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ नजर आ रही है. यही नहीं दोनों इस वीडियो में खूब मस्ती भी कर रहे है. यह वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है. 

कप्तान विराट कोहली ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर इसका वीडियो शेयर किया है. विराट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसे कैप्शन दिया है. 'जीवा के साथ एक बार फिर मिल रहा हूं, इतने भोलेपन के साथ रहने की बात ही कुछ और है. इस वीडियो में विराट कोहली जीवा के साथ खेल रहे हैं. जीवा के साथ विराट कोहली चाय पीते हुए मस्ती में गपशप कर रहे है. साथ ही इस दौरान वह जीवा से कुछ सवाल कर रहे हैं. जिनका जवाब भी जीवा बड़े प्यार से दे रही है. 

बता दे कि हाल में महेंद्र सिंह धोनी के गृहनगर रांची में हुए टी20 मैच में भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी के घर पर भी पहुंची थी. जहा पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के साथ टीम इंडिया मस्ती करती नजर आयी. 

क्रिकेटर युवराज सिंह ने दीवाली से पहले देशवासियों से की खास अपील

WWE Hell In a Cell 2017 का परिणाम

कुछ इस अंदाज में हुआ गुवाहाटी में खिलाड़ियों का स्वागत देखकर आप भी कहेंगे, वाह भाई वाह.....

IND VS AUS: भारत की नजरे अब दूसरे T20 पर

कल गुवाहाटी में कंगारुओं को फिर से हराने उतरेगी टीम इंडिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -