बीवी अनुष्का को माथे पर किस करते नजर आए विराट कोहली
बीवी अनुष्का को माथे पर किस करते नजर आए विराट कोहली
Share:

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा संग एक रोमांटिक फोटो शेयर की है और यह फोटो इस समय तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में वह अनुष्का को किस करते दिखाई दे रहे हैं। यह फोटो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है। इस फोटो में हर कोई दोनों की केमिस्ट्री की तारीफ करता दिख रहा है। इस फोटो को विराट ने काफी खास दिन शेयर की है। जी दरअसल बीते कल क्रिकेटर की बेटी को दो महीने हो गए हैं। ऐसे में यह ख़ास तस्वीर सभी का दिल छू रही है। इस तस्वीर में विराट कोहली, अनुष्का को माथे पर किस कर रहे हैं। इस खूबसूरत फोटो में दोनों की केमिस्ट्री बड़ी प्यारी लग रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat।kohli)

वहीं दोनों की बॉन्डिंग भी जबरदस्त दिख रही है। बीते दिनों ही अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट लिखी थी। बीते दिनों एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी के जरिए बताया था कि, 'उनकी बेटी दो महीने की हो गई है।' वहीं उस दौरान अनुष्का ने लिखा था- 'दो महीने भी खुशी-खुशी निकल गए।' फिलहाल अनुष्का-विराट के ये फोटोज लोगों को बड़े पसंद आ रहे हैं। आपको याद हो तो बीते दिनों ही महिला दिवस वाले दिन भी विराट ने अनुष्का शर्मा के लिए खास पोस्ट लिखी थी।

उस दिन क्रिकेटर ने अपनी पत्नी की दिल खोलकर तारीफ की थी। जी दरअसल कैप्शन में विराट ने लिखा था- 'एक बच्चे का जन्म होते देखना बेहद दिल दहलाने वाला, एकदम अविश्वसनीय और बेहतरीन एक्सपीरियंस है, जो एक इंसान को हो सकता है। वो देखने के बाद आपको महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता का पता चलता है, साथ ही समझ आता है कि भगवान ने उनके अंदर एक जिंदगी क्यों बनाई। क्योंकि वो हम मर्दों से ज्यादा कहीं ज्यादा ताकतवर हैं।'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -