ODI में विराट की 45वीं सेंचुरी, पहले मुकाबले में 67 रनों से जीता भारत
ODI में विराट की 45वीं सेंचुरी, पहले मुकाबले में 67 रनों से जीता भारत
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के साथ 3 मैचों की ODI सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की है। गुवाहटी में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 67 रनों से मात दे दी है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 373 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। जवाब में श्रीलंका की टीम 306 रन ही बना पाई। इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 373 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।

भारत की तरफ से विराट कोहली ने सबसे अधिक 113 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 67 गेंदो पर 83 रन बनाए। वहीं, शुभमन गिल ने भी 60 गेंदों पर बेहतरीन 70 रनों की पारी खेली। विराट कोहली को उनके धुआंधार शतक के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले में ही श्रीलंका के 2 बल्लेबाज आउट हो गए। इसके बाद एक छोर पर खड़े निशांका ने 72 रनों की पारी खेलकर टीम को बचाने का प्रयास किया। धनंजय डीसिल्वा ने भी 47 रन बनाए, अंत में दासुन शनाका ने 108 रनों की शानदार पारी खेली, मगर तब तक मैच श्रीलंका के हाथ से निकल चुका था। हालाँकि, इन सभी खिलाड़ियों ने श्रीलंका का स्कोर 300 के पार पहुँचा दिया। शनाका एक छोर पर नाबाद रहे और श्रीलंका 67 रनों से मुकाबला हार गई।

374 रनों का पीछा कर रहे श्रीलंकाई बैट्समैन कुल 306 रन ही बना पाए। भारत के लिए उमरान मलिक ने सर्वाधिक विकेट लिए। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार 12 जनवरी, 2023 को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। बता दें कि हाल ही में विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ मथुरा पहुँचे थे और वहाँ एक संत के आश्रम में प्रवचन सुन कर उनका आशीर्वाद भी लिया था, जिसके वीडियोज जमकर वायरल हुए थे।

क्या है सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाज़ी का सीक्रेट ? खुद खोला राज़

चेतन शर्मा फिर बने टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर, BCCI ने किया चयन समिति का ऐलान

मुंबई के अस्पताल में 3 घंटे चला ऋषभ पंत का ऑपरेशन, जानिए अब कैसी है हालत ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -