चेतन शर्मा फिर बने टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर, BCCI ने किया चयन समिति का ऐलान
चेतन शर्मा फिर बने टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर, BCCI ने किया चयन समिति का ऐलान
Share:

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आज शनिवार (7 जनवरी) को टीम इंडिया की नई चयन समिति की घोषणा कर दी गई है। BCCI ने एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा को ही नया चीफ सेलेक्टर नियुक्त किया है। बता दें कि, T-20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया के ख़राब प्रदर्शन के बाद BCCI ने सेलेक्शन कमेटी को हटा दिया था, जिसके बाद से ही नई कमेटी के गठन की प्रक्रिया जारी थी। उस कमेटी के अध्यक्ष भी चेतन शर्मा ही थे। 

टीम इंडिया की नई सेलेक्शन कमेटी में चेतन शर्मा चेयरमैन हैं, वहीं शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरथ को चयन समिति का सदस्य बनाया गया है। BCCI ने ऐलान करते हुए बताया कि सुलक्षणा नायक, अशोक मल्होत्रा और जतिन पराजन्पे की क्रिकेट एडवाइज़री कमेटी द्वारा नई ऑल इंडिया सीनियर सेलेक्शन कमेटी का चयन कर लिया गया है। इसके लिए लगभग 600 एप्लीकेशन प्राप्त हुईं थी, जिसके बाद 11 का चयन किया गया और उन सभी के पर्सनल इंटरव्यू हुए। अंत में एडवाइजरी कमेटी ने इन पांच को सीनियर सेलेक्शन कमेटी के लिए सेलेक्ट किया है। 

बता दें कि, पिछली सेलेक्शन कमेटी के कार्यकाल में टीम इंडिया को कोई बड़ी कामयाबी नहीं मिल पाई थी, एशिया कप, दो टी-20 वर्ल्ड कप  में करारी शिकस्त के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में पराजय ने हर किसी को परेशान किया था। इस दौरान सेलेक्शन कमेटी पर सवाल भी उठने लगे थे, टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जब टीम इंडिया को शिकस्त मिली, तब BCCI ने सेलेक्शन कमेटी को हटा दिया था। 

मुंबई के अस्पताल में 3 घंटे चला ऋषभ पंत का ऑपरेशन, जानिए अब कैसी है हालत ?

भारत-श्रीलंका सीरीज का 'फाइनल' मुकाबला आज, ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

श्रीलंका से हारने के बाद भी टीम इंडिया की किस बात से खुश हैं कोच द्रविड़ ?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -