मुंबई के अस्पताल में 3 घंटे चला ऋषभ पंत का ऑपरेशन, जानिए अब कैसी है हालत ?
मुंबई के अस्पताल में 3 घंटे चला ऋषभ पंत का ऑपरेशन, जानिए अब कैसी है हालत ?
Share:

नई दिल्ली: कार एक्सीडेंट में जख्मी टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत का उपचार अब मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में जारी है। वहां से क्रिकेटर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। दरअसल, यहाँ ऋषभ पंत की सर्जरी की गई है। इस ऑपरेशन के बाद स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज पंत का रिस्पॉन्स अच्छा है। यानी वे बेहतर महसूस कर रहे हैं।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सर्जरी दाएं पैर के घुटने पर लिगमेंट की हुई। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट ऋषभ पंत की ये सर्जरी शुक्रवार (6 जनवरी) को हुई। यह ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पादरीवाला ने किया। सूत्रों ने जानकारी दी है कि इस सर्जरी के बाद अब ऋषभ पंत को लगभग 3 से 4 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा।

सूत्रों ने बताया है कि ऋषभ पंत का यह ऑपरेशन लगभग 3 घंटे तक चला। उपचार के बाद ऋषभ पंत बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनका रिस्पॉन्स भी अच्छा है। बता दें कि कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत को सिर, पीठ, पैर, घुटने और टखने में गंभीर चोट आई थी। पहले उनका उपचार देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में किया गया था। फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में स्थानांतरित किया। जहाँ फिलहाल उनका उपचार जारी है। 

भारत-श्रीलंका सीरीज का 'फाइनल' मुकाबला आज, ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग-11

श्रीलंका से हारने के बाद भी टीम इंडिया की किस बात से खुश हैं कोच द्रविड़ ?

अब कभी T20 मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित और कोहली ? कोच द्रविड़ ने दिए संकेत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -