Video: शादी में हुआ कुछ ऐसा कि देखकर बोले लोग लड़ाई है या जयमाल
Video: शादी में हुआ कुछ ऐसा कि देखकर बोले लोग लड़ाई है या जयमाल
Share:

भारतीय शादी (Indian Wedding) में जयमाला रस्म को सबसे अहम और महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, वक्त के साथ इस रस्म में कई बदलाव आए हैं। आप सभी ने नोटिस किया होगा कि इस पल को यादगार बनाने के लिए दूल्हा-दुल्हन अब कुछ रोमांचक करने लगे हैं। इस लिस्ट में वरमाला के बाद स्टेज पर ही धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस देना, रस्म के दौरान एक-दूसरे को आसानी से माला नहीं डालने देना जैसी चीजें शामिल है और इसमें दूल्हे के दोस्त व दुल्हन की बहनें खूब मदद करती हैं। हालाँकि इस मौके पर कई बार ऐसे वाकये भी हो जाते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by WEDDINGS PICTURES  (@_weddings_pictures)

अब इस समय जयमाला (Jaimala) से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो (Jaimala funny video) खूब वायरल हो रहा है, जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में जयमाला के स्टेज पर दूल्हा हाथ में माला लिए कुछ सोच रहा होता है और दूसरी तरफ दुल्हन के इर्दगिर्द उसके भाई खड़े हैं। इसे देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुल्हन ने बड़ी मशक्कत से दूल्हे को माला पहनाया होगा, लेकिन अब चूंकि दूल्हे की बारी है तो दुल्हन के भाइयों ने भी अपनी कमर कस ली है। जी हाँ और वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हा अचानक से दुल्हन को माला पहनाता है, लेकिन दुल्हन पीछे हट जाती है।

इसके बाद फिर दूल्हा उछलकर दुल्हन के गले में माला डाल देता है, हालाँकि जिस अंदाज में यह सब कुछ हो रहा होता है, उसे देखकर आपको लगेगा कि ये शादी हो रही है या दुश्मनी। इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट्स किये हैं और लोगों का यही पूछना है कि ये शादी हो रही है या फिर लड़ाई। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर _weddings_pictures नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जी हाँ और 25 अप्रैल को शेयर हुआ ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

कहीं भी दिखे ये पेड़ तो ग्लव्स पहन कर उखाड़ फेंके वरना हो जाएंगे अंधे!

यहाँ बर्गर-सैंडविच खाने के लिए आपको मिलेंगे 94 हज़ार रुपये!

शादी में दुल्हन ने पहनी सोने की ड्रेस, देखकर फ़टी रह गई मेहमानों की आँखे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -