मूसेवाला के घर पहुंचे भगवंत मान, ग्रामीण कर रहे विरोध.., कांग्रेस ने AAP सरकार पर लगाए हत्या के आरोप
मूसेवाला के घर पहुंचे भगवंत मान, ग्रामीण कर रहे विरोध.., कांग्रेस ने AAP सरकार पर लगाए हत्या के आरोप
Share:

अमृतसर: पंजाब के कांग्रेस नेता और सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों बाद राज्य के सीएम भगवंत मान शुक्रवार को मानसा जिले में उनके पैतृक गांव में पहुंचे हैं। वहां, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। बता दें कि राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा कम किए जाने के एक दिन बाद रविवार को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इसी कारण परिजनों और शुभचिंतकों में मान सरकार के प्रति आक्रोश है। आज सुबह जह आम आदमी पार्टी (AAP) के स्थानीय विधायक मूसेवाला के घर पहुंचे, तो भीड़ ने उन्हें वापस लौटा दिया था।

सीएम मान के दौरे से पहले शुक्रवार सुबह सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। गांव में तनाव व्याप्त है। घर के आसपास पुलिस द्वारा की गई नाकेबंदी से स्थानीय लोग गुस्से में हैं। पुलिस पर परिजनों को घर में घुसने से रोकने का इल्जाम है। इससे पहले आप MLA गुरप्रीत बनावली को भी प्रदर्शनकारियों ने रोक दिया था। उन्होंने बाद में पुलिस की तरफ से माफी मांगी। कांग्रेस इस हत्या के लिए सत्ताधारी AAP सरकार को दोषी ठहरा रही है और केंद्रीय एजेंसी से जांच कराए जाने की मांग कर रही है। यही मांग मूसेवाला के परिवार की भी है।

 

बुधवार को पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वारिंग की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की थी। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी शोक संतप्त परिवार से नहीं मिलने पर AAP पर निशाना साधा था। कांग्रेस नेता ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'चार दिन हो गए हैं और एक भी सांसद या सत्ताधारी पार्टी के मंत्री ने सिद्धू मूसेवाला के घर का दौरा नहीं किया है। सीएम भगवंत मान जी आपने कहा था कि हमारी सरकार आम आदमी की होगी। क्या यही है?'

 

सोनिया के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित, कल ही माँ से मिलने पहुंची थीं

'रोज़ एक मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना..', ज्ञानवापी मामले पर संघ प्रमुख का बड़ा बयान

'बैड कैरेक्टर' पर AAP विधायक को कोर्ट से राहत नहीं, दिल्ली पुलिस ने अमानतुल्लाह को घोषित किया है 'BC'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -