यहाँ दिवाली के बाद मनाते हैं गोरेहब्बा पर्व, गोबर से खेलते हैं होली
यहाँ दिवाली के बाद मनाते हैं गोरेहब्बा पर्व, गोबर से खेलते हैं होली
Share:

भारत विविधताओं का देश है और यहाँ आपको हर राज्य की अलग-अलग परम्पराएं देखने के लिए मिलेंगी। भारत में विभिन्न जाति, धर्म, रीति-रिवाजों और संस्कृतियों का एक अनूठा संगम देखने को मिलता है। कुछ समय पहले ही देशभर में दिवाली की धूम थी और अब दिवाली के बाद ‘गोरेहब्बा’ मनाया जा रहा है। अब आप कहेंगे कि ‘गोरेहब्बा’ क्या है? तो हम आपको बता दें कि यह एक अनोखा त्योहार है जो गुमतापुरा (Gumatapura) गांव में मनाया जाता है। यह गाँव तमिलनाडू (Tamil Nadu) और कर्नाटक (Karnataka) की सीमा पर मौजूद है।

इस गाँव में लोग गाय के गोबर को एक जगह पर इकट्ठा करते हैं और इसके बाद एक-दूसरे पर फेंककर इस त्योहार को मनाते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में गांव के लोग एक-दूसरे पर गोबर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं, लोग इस दौरान इस पर्व का भरपूर मजा ले रहे हैं। वैसे गोरेहब्बा’ एक ऐसा पर्व है जिसका नजारा हूबहू होली जैसा होता है। यहाँ रंगों को गोबर की जगह दे दी जाती है और लोग गोबर में एक-दूसरे को नहला देते हैं।

आप सभी को यह जानकर हैरानी होगी कि ये उत्सव 100 साल पुराना है। वहीं इस उत्स्व में आसपास के इलाकों से भी लोग शामिल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि गोबर फाइट से लोगों की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही व्यक्ति निरोगी रहता है। अब जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है तो लोग इसे देख हैरानी जता रहे हैं।

VIDEO: खौलते तेल में हाथ डालकर दुकानदार करता है चिकन फ्राई

इस झील को देखते रह जाते हैं लोग, जानिए क्या है खास?

'लड़के भी स्कर्ट पहनकर आएं स्कूल', नया फरमान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -