मैं पिछले कुछ सालों से आत्माओं के संपर्क में हूँ
मैं पिछले कुछ सालों से आत्माओं के संपर्क में हूँ
Share:

बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों में शामिल विक्रम भट्ट जिन्होंने बहुत सी शानदार फिल्मों का निर्माण किया है तथा वह जल्द ही अपने दर्शकों के सामने अपनी एक नई फिल्म को लेकर आने वाले है. राज जैसी डरावनी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने अपनी फिल्म राज रीबूट को प्रमोट करने के दौरान बताया कि वो पिछले कुछ सालों से आत्माओं के संपर्क में हैं। इसका मतलब है कि विक्रम भट्ट दूसरी दुनिया के लोगों से भी बात करने ही ताकत रखते हैं।

वे आत्माओं से बातें भी करते हैं। इस रहस्य के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि जब से वह ‘राज’ सीरीज से जुड़े हैं तब से उनका दूसरी दुनिया यानी आत्माओं से भी गहरा रिश्ता बन गया है। उन्होंने बताया कि वो आत्माओं पर अध्ययन कर रहे हैं। इसी अध्यन के दौरान उनका एक महिला से संपर्क हुआ जो इंडियन थीं लेकिन थाईलैंड मे रहती थीं, इस महिला से उन्होंने ऑनलाइन बातें की।

विक्रम ने बताया कि महिला के आध्यात्मिक गुरु ने उसे कहा है कि वह मुझे आत्माओं की दुनिया की सही जानकारी दे। विक्रम जब आत्माओं के बारे में सुनते थे तो वो काफी अचंभित रहते थे। वह महिला विक्रम से मिलने के लिए थाईलैंड से भारत भी आईं। उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान दिया। उसी महिला के जरिए विक्रम को पता चला कि अगर आत्माओं के बारे में सही ढंग से जानना है तो आत्माओं के साथ संपर्क बनाना होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -