8 पुलिसकर्मियों के कातिल विकास दुबे का सरेंडर, 'गब्बर' से 10 गुना ज्यादा रखा था इनाम
8 पुलिसकर्मियों के कातिल विकास दुबे का सरेंडर, 'गब्बर' से 10 गुना ज्यादा रखा था इनाम
Share:

कानपुर के बिकरू गांव में कुछ दिनों पहले बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और वहीं 6 पुलिसकर्मी भी इस दौरान घायल हो गए थे। इस घटना का मुख्य आरोपी विकास दुबे तब से ही फरार चल रहा था, हालांकि उसे भी अब गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, विकास दुबे को मध्यप्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उसे फरीदाबाद में देखा गया था, जहाँ वो अपने रिश्तेरदार के यहां पर रुका था। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले ही वह भाग गया था। 

कानपुर शूटआउट के मोस्टवांटेड विकास दुबे को उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकाल मंदिर की पर्ची कटाई और फिर फिर उसने खुद ही सरेंडर कर दिय। इसके बाद स्थानीय पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। खबर यह भी आई है कि मीडिया को विकास ने खुद अपने सरेंडर की खबर दी थी और फिर इसके बाद महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। 

विकास दुबे को फ़िलहाल उज्जैन पुलिस थाने लेकर गई है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। विकास दुबे के सरेंडर की खबर मिलते ही एसटीएफ की टीम भी उज्जैन के लिए निकल चुकी है। विकास दुबे को लेकर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर थी। विकास को पकड़ने में हो रही देरी को लेकर लगातार उस पर रखीं इनामी राशि को भी बढ़ा दिया गया था। धीरे-धीरे उस पर रखीं इनामी राशि को 5 लाख रु तक कर दिया गया था।  

 

 

चित्रकूट की खदानों में यौन शोषण, राहुल बोले- क्या यही हमारे सपनों का भारत ?

PNB घोटाला: नीरव मोदी पर ED का बड़ा एक्शन, भारत और लंदन में करोड़ों की संपत्ति जब्त

CBSE ने सिलेबस पर चलाई कैंची, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भड़के

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -