27 फरवरी को है विजया एकादशी, यहाँ जानिए व्रत से मिलने वाले लाभ
27 फरवरी को है विजया एकादशी, यहाँ जानिए व्रत से मिलने वाले लाभ
Share:

आप सभी जानते ही होंगे हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। जी दरअसल एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है और पंचांग के अनुसार इस साल 27 फरवरी, रविवार को फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आप सभी को बता दें कि इस एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। जी हाँ और इस दिन विजया एकादशी व्रत रखा जाता है। कहते हैं इस व्रत को सभी व्रतों में उत्तम माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि विजया एकादशी का व्रत शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। 

ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम ने भी रावण को हराने और युद्ध में विजय पाने के लिए विजया एकादशी व्रत रखा था। केवल यही नहीं बल्कि जो व्यक्ति विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करता है और सच्चे मन से व्रत रखता है, उसके सभी कार्य पूरे होते हैं। इसके आलावा इस व्रत को रखने से व्यक्ति अपने दुश्मनों पर भी जीत हासिल करता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं विजया एकादशी व्रत से मिलने वाले लाभ। 


विजया एकादशी व्रत से मिलने वाले लाभ-

कहा जाता है विजया एकादशी व्रत बहुत ही लाभकारी होता है। इस वजह से इस व्रत को हर किसी को रखना चाहिए। जी दरअसल इस व्रत के पुण्य प्रभाव से विजय की प्राप्ति होती है। कहते हैं लंका पर विजय से पूर्व प्रभु श्रीराम ने भी विजया एकादशी व्रत विधिपूर्वक रखा था और इसके बाद उन्होंने लंकापति रावण का वध किया था।
 
कहा जाता है विजया एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं। इसी के साथ विजया एकादशी व्रत सभी व्रतों में उत्तम इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इसको करने से यज्ञ के समान पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है।

ये वाला रुद्राक्ष पहनते ही होने लगती है धन की बरसात, मिलता है हर सुख

आखिर क्यों भगवान शिव के वाहन नंदी के कान में बोली जाती है मनोकामना

बहुत ही चमत्‍कारी है 'महादेव' का ये मंदिर, मां गंगा खुद करती जलाभिषेक, जानिए इसका इतिहास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -