VIDEO! शहनाज गिल का हुआ बुरा हाल, देखकर परेशान हुए फैंस
VIDEO! शहनाज गिल का हुआ बुरा हाल, देखकर परेशान हुए फैंस
Share:

मनोरंजन जगत की जानी मानी एक्ट्रेस शहनाज गिल हाल ही में हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। शहनाज गिल ने स्वयं इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इसकी खबर दी। उन्हें फूड इंफेक्शन हो गया था तथा इसी कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। अब बीती शाम को शहनाज को डिस्चार्ज कर दिया गया है। मगर हॉस्पिटल के बाहर शहनाज को जिस हाल में प्रशंसकों ने देखा उसे देखकर सबको अब शहनाज की टेंशन हो रही है। शहनाज ने कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था तथा सिर पर भी दुपट्टा रखा हुआ था।

वही शहनाज हॉस्पिटल से बाहर आती हैं तथा सीधा गाड़ी में जाकर बैठ जाती हैं। उनके साथ टीम के 1-2 मेंबर नजर आए। शहनाज क इस वीडियो पर प्रशंसकों के बहुत कमेंट्स आ रहे हैं। किसी ने लिखा, भगवान का शुक्र है कि आप ठीक हो गए। तो किसी ने लिखा कि अकेले बिना किसी परिवार के सदस्य के आप कैसे मैनेज कर रही हो। तो किसी ने लिखा कि आप नकारात्मकता से दूर रहिए तथा भगवान का साथ हमेशा आपके साथ है।

वही इससे पहले शहनाज ने वीडियो साझा किया था जिसमें वह हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई थीं तथा कह रही थीं, देखो टाइम सबका आता है, सबका जाता है। मेरे साथ भी वही हुआ है। फिर आएगा थोड़ दिन बाद। दोस्तों में अब ठीक हूं। पहले मैं ठीक नहीं थी। मुझे इन्फेक्शन हो गया था। मैंने सैंडविच खा लिया था तो फूड इंफेक्शन हो गया था। शहनाज के वीडियो पर ना केवल प्रशंसक बल्कि कई स्टार्स के कमेंट्स आए। अनिल कपूर ने कमेंट किया था, नमस्ते शहनाजगिल जी, आप मुमताज हैं, आप अगली मुमताज हैं। सब आपको देख रहे हैं और आपकी खूब प्रशंसा हो रही है। 

आलिया भट्ट को छोड़ इस हसीना संग इंटीमेट हुए रणबीर कपूर, फोटो देख हैरान हुए फैंस

रिलीज हुआ एनिमल का पहला गाना 'हुआ मैं', रश्मिका-रणबीर की केमिस्ट्री ने लगाई आग

तापसी पन्नू ने 'ब्लर' के साथ शुरू किया अपना फिल्म प्रोडूसर का सफर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -