वायरल हो रहा यह भावनात्मक वीडियो
वायरल हो रहा यह भावनात्मक वीडियो
Share:

बीजिंग। चीन में कम्युनिस्ट पार्टी की आलोचना करने वाला वीडियो और मैसेज पोस्ट करने के बाद पुलिस हिरासत में लिए गए कलाकार हेतु सहानुभूमि बढ़ गई है। यह वीडियो योंग ने अपनी दो साल की बेटी के लिए रिकाॅर्ड किया था। यह उनका आखिरी वीडियो था। वे जानते थे कि वे अपनी बेटी के अगले जन्मदिन पर उसके साथ नहीं होंगे। अब इस वीडियो को इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है।

जानकारी सामने आई है कि बीजिंग के परिचित पेंटर की ओर से आखिरी संदेश जारी किया गया था। दरअसल योंग ने कहा था कि चीनी पुलिस उन्हें साथ ले जाने हेतु दरवाजा तोड़ने का प्रयास करने लगी। उन पर आरोप लगे कि शहर के रीमाॅडलिंग के अलोकप्रिय प्लान हेतु, गरीब बस्तियों को हटाने के विरूद्ध हो रहे विरोध प्रदर्शन को उन्होंने फिल्माया। वे अपनी बेटी से कहते नज़र आ रहे हैं कि तुम्हें अपने पिता और दादा की तरह कष्ट न भोगना पड़ जाए ऐसे में सबकुछ तुम्हारे लिए किया।

वे लोगों के हित के वीडियो बनाया करते थे। उनके वीडियोज़ में व्यक्तिगत अधिकारों की मांग होती थी। जानकारी सामने आई है कि, गिरफ्तारी के डर से वे राजधानी छोड़कर भाग गए थे मगर, राजनीतिक आंदोलनों के लिए कम सहिष्णुता रखने वाले प्रशासन ने उन्हें ढूंढ निकाला।

चीन के यूनिवर्सिटी में क्रिसमस बैन

डोकलाम में भारतीय सेना मुस्तैद

नरसंहार के 80 वर्ष जिनपिंग ने किया निरीक्षण

100 ग्राम कीड़े रोज़ कहती है ये लड़की, कारण जान चौंक जायेंगे आप

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -