VIDEO! मोर संग नाचते दिखे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, नया रूप देख चौंके लोग
VIDEO! मोर संग नाचते दिखे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, नया रूप देख चौंके लोग
Share:

सूरत: बागेश्वर धाम सरकार नाम से विख्यात पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों के चलते ख़बरों में बने रहते है. वही अब हाल ही में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में धीरेन्द्र शास्त्री मोर के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से छा रहा है। बागेश्वर धाम सरकार नाम के धीरेन्द्र शास्त्री के ट्विटर अकाउंट ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया है। 

बता दे कि धीरेन्द्र शास्त्री इन दिनों गुजरात में है। सूरत में उनका दरबार लगा हुआ है। वीडियो भी गुजरात का ही है। यहां धीरेन्द्र शास्त्री मोर के साथ-साथ नाच रहे हैं। मोर पंख फैलाए हुए है। वीडियो वायरल होने के पश्चात् सोशल मीडिया पर कई प्रकार के कमेंट आ रहे हैं। कोई इसे धीरेन्द्र शास्त्री का नया रूप बता रहा है तो कोई इसे ढोंग कह रहा है। 

बता दें  सूरत में लगे दरबार में धीरेन्द्र शास्त्री ने एक बार फिर हिन्दू राष्ट्र को लेकर अपना पक्ष रखा किन्तु इस बार उन्होंने पाकिस्तान को भी लपेट लिया। उन्होंने कहा कि यदि भारत के हिन्दू एकजुट हो जाएं तो पाकिस्तान भी हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा। दरबार में धर्मांतरण को लेकर भी शास्त्री ने कई बातें कहीं। अगले कुछ दिनों तक धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार गुजरात में रहने वाला है। 

हिन्दू लड़कियों को अपना शिकार बनाने की योजना रहे थे समुदाय विशेष के लोग, पर्दाफाश होते ही रातो-रात हुए फरार

गंगा दशहरा पर संतों की निकली पेशवाई, शाम को होंगे रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी

हादसे का शिकार हुई वैष्णो देवी जा रही बस, बिहार के 10 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया दुख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -