VIDEO! बीच मैच के बीच गार्ड्स को धक्का देकर मैदान में घुसा शख्स, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
VIDEO! बीच मैच के बीच गार्ड्स को धक्का देकर मैदान में घुसा शख्स, फिर जो किया वो कर देगा हैरान
Share:

एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए अजीबोगरीब तरीका निकाला। वह सिक्योरिटी को तोड़कर खेल के मैदान में घुस गया। उस समय बेसबॉल मैच चल रहा था। हजारों दर्शक स्टेडियम में उपस्थित थे। बीच मैदान में व्यक्ति घुटनों के बल बैठकर प्रेमिका को प्रपोज करने लगा। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

वीडियो को रिकार्डो जुआरेज नाम के व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसमें जुआरेज को अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित Dodger Stadium में अपनी प्रेमिका रमोना सावेद्रा को प्रपोज करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्टेडियम में बेसबॉल मैच चल रहा होता है। इसी के चलते जुआरेज दर्शकों के बीच से उठकर मैदान के भीतर घुस जाता है। बीच मैदान में वह घुटनों के बल बैठता है तथा रिंग निकालकर मैच देखने आई अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने लगता है। तभी सुरक्षा गार्ड्स हरकत में आते हैं तथा दौड़कर जुआरेज को दबोच लेते हैं। वो उसे उठाकर मैदान से बाहर ले जाते हैं। इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लाखों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। किसी ने कहा- गार्ड को जुआरेज को इतनी जोर से धक्का नहीं मारना चाहिए तो किसी ने कहा ये प्लेयर्स की सुरक्षा का मामला है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ricardo Juarez (@ricasushi)

वही एक शख्स ने कहा- प्रपोजल का आइडिया बढ़िया था, लेकिन तरीका गलत। दूसरे यूजर ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। तीसरे शख्स ने लिखा- अच्छा हुआ, गर्लफ्रेंड ने प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया। एक अन्य शख्स ने कहा- लोगों को ये सब करने से बचना चाहिए। बाद में जुआरेज ने प्रेमिका रमोना संग एक और फोटो शेयर की थी। इसमें उन्होंने बताया कि ने उनका प्रपोजल एक्सेप्ट कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर अब उनकी जोड़ी सुर्खियां बटोर रही है। 

6 साल से जिस शख्स को डेट कर रही थी महिला वो निकला भाई, हैरान कर देने वाला है मामला

चिलकती धूप में पेंशन लेने निकली वृद्ध...और फिर

दोस्त के पति के बारे में लड़की को पता चली ऐसी बात, हैरान कर देने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -