उपराष्ट्रपति चुनाव: मतदान आज और परिणाम भी, जगदीप धनखड़ की जीत तय, जानिए कैसे ?
उपराष्ट्रपति चुनाव: मतदान आज और परिणाम भी, जगदीप धनखड़ की जीत तय, जानिए कैसे ?
Share:

नई दिल्ली: भारत को आज नया उप राष्ट्रपति मिलने वाला है। इसके लिए मतदान भी आज ही है और आज ही परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। NDA की तरफ से पश्चिम बंगाल के पूर्व गवर्नर जगदीप धनखड़ उम्मीदवार हैं, तो विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को मैदान में उतारा है। किन्तु, राष्ट्रपति चुनाव की तरह इस बार भी ये मुकाबला एकतरफा ही नज़र आ रहा है। आंकड़ों के लिहाज से इस दौड़ में जगदीप धनखड़ बहुत आगे चल रहे हैं। विपक्ष की ओर से मार्गरेट अल्वा चुनाव तो जरूर लड़ रही हैं, मगर, वे धनखड़ के मुकाबले नहीं दिख रहीं है।

बता दें कि उप राष्ट्रपति का चुनाव देश के लोकतंत्र में बहुत मायने रखता है। ये पद कितना महत्वपूर्ण है, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि राष्ट्रपति की गैरमौजूदगी में उपराष्ट्रपति को ही सारी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना होता है। वहीं, पद के लिहाज से उप राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री से भी बड़ा माना जाता है। ऐसे में जो भी इस पद पर विराजता है, कई जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का पालन करना आवश्यक रहता है। आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो उप राष्ट्रपति के चुनाव में लोकसभा और राज्यसभा के सांसद मतदान करते हैं। जो सदस्य मनोनीत होते हैं, उन्हें भी वोट डालने का अधिकार रहता है। ऐसे में वोटों की कुल तादाद 788 रहती है। इसमें लोकसभा के 543 वोट रहते हैं और उच्च सदन के 243। किसी को भी उप राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के लिए कम से कम 394 वोटों की दरकार होती है। जो भी इस आंकड़े को हासिल कर लेता है, उसकी जीत पक्की हो जाती है।

इस चुनाव प्रत्येक सांसद का एक वोट गिना जाता है। मगर, खेल ये रहता है कि सांसद को अपनी पसंद के आधार पर प्राथमिकता निर्धारित करनी होती है। मतलब जो अधिक पंसद, वो पहले नंबर पर और जो कम वो दूसरे स्थान पर। अब इसी प्रक्रिया के आधार पर देखें तो NDA प्रत्याशी जगदीप धनखड़ के खाते में पहले से ही 395 वोट नज़र आ रहे हैं, यानी उन्हें जीत दर्ज करने के लिए जितने वोटों की दरकार है, उससे अधिक उनके पक्ष में पहले ही हैं। इसी कारण चुनाव में जगदीप धनखड़ की जीत पक्की मानी जा रही है। बता दें कि, फ़िलहाल लोकसभा में भाजपा के 303 सांसद हैं और राज्यसभा में 93 सांसद, ऐसे में भाजपा के सांसदों की संख्या (396) ही धनखड़ को उप राष्ट्रपति चुनाव में जीत दिलाने के लिए पर्याप्त दिख रही है।

मज़ाक नहीं है भारत को 'मुस्लिम राष्ट्र' बनाने का PFI प्लान, देश के कई जिले बन चुके 'इस्लामी'

नेशनल हेराल्ड: मोतीलाल वोरा से जुड़े डॉक्यूमेंट पेश नहीं कर सके सोनिया-राहुल.., ED कसेगी शिकंजा

अफगानिस्तान से पलायन कर भारत आए 'सिख परिवारों' की पीड़ा जानते हैं आप !

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -