इमरजेंसी के समय जेल जा चुके हैं वेंकैया नायडू, आज गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए चलाते हैं ट्रस्ट
इमरजेंसी के समय जेल जा चुके हैं वेंकैया नायडू, आज गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए चलाते हैं ट्रस्ट
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रहे वेंकैया नायडू का आज जन्मदिन है। वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई 1949 को चावटपलेम, नेल्लोर जिला, आंध्र प्रदेश के एक कम्मा परिवार में हुआ था। कहा जाता है वेंकैया नायडू के पिता का नाम रंगैया नायडू था और उनकी माता का नाम रामानम्मा था। वेंकैया नायडू एक किसान परिवार से हैं और उन्होंने वी। आर। हाई स्कूल, नेल्लोर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। वहीँ वीआर कॉलेज से उन्होंने राजनीति तथा राजनयिक अध्ययन में स्नातक किया। उसके बाद वेंकैया नायडू ने आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम से कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की।

निजी जीवन के बारे में बात करें तो वेंकैया नायडू ने 14 अप्रैल, 1971 में उषा नाम की महिला से शादी की। अब आज वेंकैया नायडू के एक बेटे और एक बेटी है। उनके बेटे का नाम हर्षवर्धन है और बेटी का नाम दीपा वेंकट है। वेंकैया नायडू ने साल 1973-1974 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर राजनीति में अपना करियर शुरू किया था। वह एक बार आपातकाल के विरोध में सड़कों पर भी उतर आए थे और इसी के चलते उन्हें जेल में भी रहना पड़ा था। 

वही साल 1977 से 1980 तक वह जनता पार्टी के युवा शाखा के अध्यक्ष भी रहे। इसी के साथ साल 1980-85 के बीच वेंकैया नायडू भाजपा के आन्ध्रप्रदेश राज्य के विधान नेता रहे। वहीँ 1993- 2000 तक बीजेपी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी और इसी समय बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड के महासचिव, प्रवक्ता भी रहे। आपको बता दें कि भारत के सत्ताधारी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक संघ (एनडीए) ने 17 जुलाई 2017 को उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित किया था। वह भारत के 13वें उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। वेंकैया नायडू का दिल बहुत बड़ा है और वह गरीबो की मदद करने का कोई मौका अपने हाथ से नहीं जाने देते। उनकी अपनी एक संस्था ‘स्वर्ण भारत ट्रस्ट’ के नाम से चलती है, जो ग़रीबों के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का और युवाओं के लिए सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग देने का कार्य करती है।

जंग कब ख़त्म करोगे ? पुतिन के कॉल पर पीएम मोदी ने किया सवाल, तो मिला ये रिप्लाई

आज से एक हो गए HDFC और HDFC बैंक, बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक

UCC पर कांग्रेस का समर्थन! इस मंत्री ने लिखा- लागू करने से कौन रोक रहा है, जय श्री राम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -