इस महिला ने इतने दिनों में साईकिल से घूमे 14 से अधिक देश
इस महिला ने इतने दिनों में साईकिल से घूमे 14 से अधिक देश
Share:

पुणे : आमतौर पर कई रिकॉर्ड बने और टूटे है ऐसा ही एक रिकार्ड है साइकिल से दुनिया का चक्कर लगाकर 20 साल की वेदांगी कुलकर्णी रविवार सुबह कोलकाता पहुंचीं वेदांगी ने 159 दिनों में 29000 किलोमीटर का सफर पूरा किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पर्थ से जुलाई महीने में यह यात्रा शुरू की थी।

कई प्रकार के अनुभव हुए 

प्राप्त जानकारी अनुसार वेदांगी की माने तो उन्होंने बताया "मैंने 159 दिन की यात्रा में 14 देश घूमे। रोजाना 300 किमी की यात्रा की। इस दौरान मुझे कुछ ‘अच्छे और बुरे’ अनुभव हुए। मैंने साइकिल पर लगभग 80 फीसदी यात्रा अकेले पूरी की।" जानकारी के लिए बता दे इससे पहले यह रिकॉर्ड ब्रिटेन की जेनी ग्राहम  के नाम है। जेनी ने साल 2018 में यह सफर 124 दिन में पूरा किया था। वेदांगी ब्रिटेन के बॉउर्नेमाउथ विश्वविद्यालय की खेल प्रबंध संकाय की छात्रा हैं। उन्होंने बताया, इस अभियान के लिए दो साल पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।

अपनी बेटी के इस रिकॉर्ड के बारे में पिता विवेक कुलकर्णी ने कहा 'दुनिया में कुछ ही लोगों ने इस मुश्किल चुनौती को पूरा किया है। अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर पिता विवेक काफी खुश नजर आये. 

नदी का पानी अचानक हो गया हरा, डरे लोग

विदेशी पक्षियों से सुशोभित हो रहा है ओखला पक्षी विहार

यहां सड़क पर हुई पैसों की बारिश, लोगों ने बनाए विडियो

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -