सत्ता जाने के बाद क्या प्रतिपक्ष में बैठना पसंद करेंगी वसुंधरा राजे ?
सत्ता जाने के बाद क्या प्रतिपक्ष में बैठना पसंद करेंगी वसुंधरा राजे ?
Share:

जयपुर: वसुंधरा राजे अब विधानसभा का चुनाव हार कर सत्ता से बाहर हो गई है,  इसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि भविष्य में वसुंधरा राजे की क्या भूमिका रहेगी? क्या वसुंधरा राजे विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता बनकर राजनीतिक संघर्ष में शामिल होंगी ? वसुंधरा राजे लम्बे समय से राजस्थान की राजनीति से जुड़ी हुई हैं, वे झालावाड़ से लोकसभा चुनाव जीत कर केन्द्र में मंत्री बनी और दो बार प्रदेश की मुख्यमंत्री भी.

मिजोरम: ईसाई रीतिरिवाज के बीच पहली बार शपथ लेगी मिजो सरकार

वसुंधरा पर आरोप है कि जब केन्द्र में भाजपा की सरकार नहीं रहती है और वसुंधरा राजे राजस्थान में सीएम भी नहीं रहती हैं तो वे भारत में नहीं रहती,  लंदन चली जाती हैं. हालांकि 12 दिसम्बर को ही वसुंधरा राजे ने ऐलान कर दिया है कि वे राजस्थान में रहेंगी. इस घोषणा के बाद ही यह सवाल और भी अहम् हो जाता है कि क्या वसुंधरा राजे प्रतिपक्ष का नेता बनेंगी? बताया जा रहा है कि भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व लोकसभा चुनाव तक वसुंधरा का राजस्थान में इस्तेमाल करना चाहता है.

असम से आई खुशखबरी, बीजेपी ने लहराया भगवा

बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले यदि वसुंधरा राजे को राजस्थान से अलग किया जाता है तो पार्टी को नुकसान भी हो सकता है, यह माना जा रहा है विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार का एक बड़ा कारण वसुंधरा राजे की कार्यशैली रही, सीएम के पद पर रहते हुए राजे ने जो अहंकार पूर्वक व्यवहार किया, उसका खामियाजा चुनाव में भाजपा को उठाना पड़ा है. वसुंधरा राजे के राजनीतिक इस्तेमाल को लेकर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व भी विचार में हैं.

 खबरें और भी:-  

 

असम: नतीजा बराबरी पर आने से सिक्‍का उछालकर जीते 6 प्रत्‍याशी

दिल्ली में होने वाला गीता महोत्सव कार्यक्रम शाह ने किया रद्द

कांकेर: जीत का जश्न मनाने के दौरान कांग्रेसियों ने चार घरों में की तोड़फोड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -