वंदे भारत मिशन को मिली बड़ी सफलता, स्वदेश लौटे लाखों भारतीय
वंदे भारत मिशन को मिली बड़ी सफलता, स्वदेश लौटे लाखों भारतीय
Share:

कोरोना काल में वंदे भारत मिशन के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का काम जारी है.केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि मिशन के तहत विभिन्न देशों से करीब 1,25,000 भारतीय स्वदेश लौटे हैं.उन्होंने बताया कि 23 जून को 6,037 भारतीय नागरिकों को विदेशों से वापस लाया गया है.

क्या दसवीं और बारहवीं की परीक्षा होने वाली है रद्द ?                                                                         

अपने बयान में पुरी ने एक ट्वीट में कहा कि, 'वंदे भारत दुनिया भर में फंसे और परेशान भारतीयों के लिए आशा और खुशी का मिशन बना हुआ है.अब तक लगभग 1.25 लाख भारतीय इन उड़ानों के जरिए वापस आ चुके हैं और लगभग 43 हजार लोग भारत से बाहर भेजे गए हैं.आज (मंगलवार को) 6,037 लोग विभिन्न देशों से वापस लौटे।'बता दें कि विदेश मंत्रालय ने पिछले महीने कहा था कि वंदे भारत मिशन की शुरुआत के बाद से विदेश में फंसे 2,50,087 भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है.वहीं, गो एयर ने वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत 20 जून 2020 तक 28 अंतर्राष्ट्रीय निजी चार्टर उड़ानें संचालित की हैं, जिसमें कुवैत से अहमदाबाद, दम्मम से लखनऊ और अबू धाबी से अहमदाबाद के लिए कुल तीन उड़ानें हैं।

पुलिस की तुरंत कोरोना जांच करने के लिए किया जाने वाला है ये काम

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि कुल 2,451 भारतीय नागरिकों ने कुवैत से अहमदाबाद, कन्नूर, कोच्चि और लखनऊ के लिए उड़ान भरी.549 नगरिकों ने दुबई से कन्नूर और कोचीन के लिए, 544 नागरिक अबू धाबी से अहमदाबाद, कन्नूर और कोच्चि पहुंचे, 541 नागरिक मस्कट से कन्नूर और लखनऊ, 528 भारतीय नागरिक दोहा से कन्नूर और बेंगलुरु और 351 नागरिक दम्मम से कन्नूर और लखनऊ पहुंचे.वही, कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी है.कोरोना वायरस महामारी के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए 7 मई से वंदे भारत मिशन शुरू हुआ था.यह मिशन अपने तीसरे चरण में है.मिशन का तीसरा चरण 11 जून से शुरू हुआ है.इसके तहत 191 फीडर उड़ानों सहित 550 उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

इस राज्य में उठी नि: शुल्क कोरोना के इलाज की मांग

ISIS आतंकियों की मदद करने वाले लोगों पर NIA ने की कार्यवाही

कोरोना से जबरदस्त तरीके से निपट रहा ये स्वास्थ्य मंत्री, WHO ने की सराहना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -