7 फ़रवरी से शुरू होंगे साल के सबसे रोमांटिक दिन, यहां देखें पूरी लिस्ट
7 फ़रवरी से शुरू होंगे साल के सबसे रोमांटिक दिन, यहां देखें पूरी लिस्ट
Share:

फरवरी का महीना कपल के लिए बहुत विशेष होता है। फरवरी को प्यार का महीना बोला जाता है। इस महीने में वर्ष के सबसे रोमांटिक दिन मनाए जाते हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह से इश्क, मोहब्बत का सात दिवसीय त्योहार आरम्भ हो जाता है। प्यार करने वालों के लिए हर दिन उत्सव की भांति होता है। प्रेमी जोड़े अपने पार्टनर के साथ सप्ताह भर प्यार को जताने के अलग अलग तरीके अपनाते हैं। इस प्यार के सप्ताह को वैलेंटाइन वीक कहा जाता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी से होती है, जो 14 फरवरी तक मनाया जाता है। यदि आप भी वैलेंटाइन वीक मनाना चाहते हैं, तो यहां 7 फरवरी से 14 फरवरी से मनाए जाने वाले मोहब्बत के प्रतिदन के बारे में जान लीजिए। जानिए किस दिन मोहब्बत का कौन सा खास दिन मनाया जा रहा है।

वैलेंटाइन वीक का पहला दिन रोज डे (7 फरवरी):-
इस दिन रोज डे मनाते हैं। रोज यानी गुलाब प्यार का प्रतीक माना जाता है।अपने दोस्त, क्रश या परिवार के लोगों को भी आप इस दिन भावना को जताने वाले अलग अलग रंग के गुलाब देकर मना सकते हैं।

वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे (8 फरवरी):-
वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे यानी प्यार के इजहार का दिन मनाते हैं। यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उसे प्रपोज कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी को भी इस विशेष दिन पर खास तरीके से प्यार का इजहार करके रिश्ते को ज्यादा मजबूत बना सकते हैं।
 
वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन चॉकलेट डे (9 फरवरी):-
वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को चॉकलेट देकर मुंह मीठा कराते हैं तथा रिश्ते में मिठास खोलने की कोशिश करते हैं।

वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी डे (10 फरवरी):-
वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन उसी कोमल मन को फिर एक बार बच्चा बन जाने दिया जाता है। लोग टेडी डे मनाते हैं। कपल एक दूसरे को टेडी बियर तोहफे में देते हैं। 

वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन प्रॉमिस डे (11 फरवरी):-
वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन प्रेमी जोड़ों के बीच प्यार भरे वादों को निभाने का होता है। प्रॉमिस डे के दिन लोग अपने पार्टनर को प्यार का भरोसा दिलाते हैं तथा कुछ खास वादे करते हैं।

वैलेंटाइन वीक का छठा दिन हग डे (12 फरवरी):-
वैलेंटाइन सप्ताह में 12 फरवरी को हग डे मनाते हैं। इस दिन अपने प्रिय को गले लगाकर प्यार को महसूस करते और कराते हैं। 

वैलेंटाइन वीक का सातवां दिन किस डे (13 फरवरी):-
13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। जब आपका प्यार उस लेवल पर पहुंच जाता है कि इश्क बयां करने के लिए अल्फाजों की आवश्यकता न पड़े, तो काफी कुछ प्रेमी जोड़े एक प्रेम पूर्ण चुंबन से जताते हैं। 

वैलेंटाइन वीक का आठवां दिन वैलेंटाइन डे (14 फरवरी):-
वैलेंटाइन सप्ताह के अंतिम दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाते हैं। लगभग दुनियाभर में 14 फरवरी पर इश्क का दिन मनाया जाता है। 

'वो मेरी है, बारात लेकर मत आना, नहीं तो श्मशान बना दूंगा', दूल्हे को दुल्हन के आशिक ने दी धमकी

हिन्दू संगठनों ने फूंका सपा नेता स्वामी प्रसाद का पुतला, रामचरितमानस पर उगला था जहर

आरा में डबल मर्डर, DGP ऑफिस के पास सरेआम छात्र की हत्या.., बिहार में फिर लौटा जंगलराज !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -