Valentine Special: भारत के इस पेड़ की पूजा करने से मिलता है मनचाहा पार्टनर
Valentine Special: भारत के इस पेड़ की पूजा करने से मिलता है मनचाहा पार्टनर
Share:

इन दिनों वैलेंटाइन्स वीक चल रहा है तथा इन सात दिनों को प्यार करने वाले अलग अलग तरीके से मनाते हैं। जो कपल हैं वो तो इस दिन को अच्छे से मनाते हैं मगर जो लोग सिंगल हैं वो भी अपने साथी की तलाश करते है जिससे उनका भी वैलेंटाइन्स डे अच्छे से मने। बहुत से लोग है ये अपना वैलेंटाइन नहीं मना पाते क्योकि उनके पास कोई पार्टनर या साथी नहीं है।

वही यदि आप भी इस वैलेंटाइन किसी विशेष शख्स से अपने दिल की बात कह कर इस वैलेंटाइन को विशेष बनाना चाहते है, तो आज हम आपको ऐसी ही चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपकी भी बात बन जाएगी। तो आपको बता दे इस तरीके से आपको भी आपका पार्टनर मिल जायेगा मगर आपको इसके लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी तक जाना पड़ेगा। जी हाँ, दिल्ली तक इसलिए क्योकि यहाँ के कैंपस में एक पेड़ लगा है जिसकी वैलेंटाइन डे पर लड़के एवं लड़कियां पूजा करते है। ये बात जानकर आपको हैरानी होगी कि, यहाँ पढ़ने वाले विद्यार्थियों का ऐसा कहना है कि यहाँ पूजा करने के बाद आपको सिर्फ 6 महीनो के अंदर गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड मिल जाता है। प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे पर यहाँ पढ़ने वाले छात्र इस पेड़ को गुब्बारे तथा कंडोम से सजाते हैं।

यहाँ के छात्र इसे 'वर्जिन पेड़' भी कहते हैं एवं 14 फरवरी को इस पेड़ के नीचे 'दमदमी माई' की पूजा की जाती है। इतना ही नहीं यहाँ के विद्यार्थी एक्टर एक्ट्रेस की तस्वीर लगा कर भी उनके लिए पूजा करते हैं जिससे वो उनके गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बन जाये। वाकई बात अजीब तो है मगर आज भी सिंगल लोग इस पेड़ को खास मानते हैं तथा उसकी पूजा भी करते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -