आज से शुरू हो रहा है वैशाख माह, जानिए क्या है इसका महत्व?
आज से शुरू हो रहा है वैशाख माह, जानिए क्या है इसका महत्व?
Share:

हिंदू पंचांग के मुताबिक, दूसरा महीना वैशाख होता है। आज मतलब 28 अप्रैल 2021 से वैशाख महीना आरम्भ हो रहा है जो 26 मई को खत्म होगा। प्रभु श्री विष्णु का प्रिय महीना माना जाता है। इसलिए इस माह को सबसे शुभ माना गया है। विशाख नक्षत्र से संबंध होने की वजह से इसे वैशाख महीना कहा जाता है। इस माह में खास तौर पर गंगा स्नान करने की खास अहमियत होती है। हालांकि कोरोना महामारी के कारण आप घर पर रहें और नहाने के पाने में थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

वैशाख महीने का महत्व:- नारद जी के अनुसार, भगवान ब्रह्मा ने इस माह को सबसे श्रेष्ठ बताया है। इस माह में स्नान, दान- पुण्य, यज्ञ तथा तप करने से सभी इच्छाएं पूर्ण होती है। इस महीने में स्नान और दान पुण्य करने से सभी पाप दूर हो जाते हैं।

वैशाख महीने में व्रत तथा त्योहार: इस महीने में प्रभु श्री विष्णु तथा परशुराम की उपासना की जाती है। इस माह में शुक्ल पक्ष की दसवी तिथि को गंगा जयंती मनाई जाती है। प्रथा है कि इस दिन माता गंगा स्वर्ग लोक से महादेव की जटाओं में आईं थी। इसके अतिरिक्त भगवान बुद्ध और परशुराम का जन्म भी हुआ था। इस माह में तिल की खास अहमियत है। धन तथा संपति का त्यौहार अक्षय तृतीया भी इस महीने में आता है।

क्या मृत्यु के देवता यमराज की भी हो सकती है मृत्यु? जानिए पूरा सच

सूर्य को जल अर्पित करते समय बदन पर पड़ने वाले छीटे होते है बहुत ही शुभ, जानिए इसका महत्व

हनुमान जन्मोत्सव के दिन जरूर करें ये उपाय, घर में नहीं आएगी रूपये-पैसों की दिक्कत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -