यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सी.इ.ओ सिद्धार्थ राय को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं
यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सी.इ.ओ सिद्धार्थ राय को जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं
Share:

बॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के सी.इ.ओ सिद्धार्थ राय कपूर का जन्म 2 अगस्त 1974 को दिल्ली में हुआ था। सिद्धार्थ के पिता पंजाबी और मां पूर्व मिस इंडिया हैं। मां बॉलीवुड में कोरियोग्राफर रह चुकी हैं, जबकि उनके छोटे दो भाई आदित्य रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर बॉलीवुड अभिनेता हैं। ये हमेशा से ही पढ़ाई में मेहनती रहे हैं। और उन्होंने मुंबई के सिडेनहैम कॉलेज से कॉमर्स में स्नातक किया। इसके बाद जमनालाल बजाज इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से MBA की पढ़ाई की।

सिद्धार्थ राय कपूर की तीन शादियां हुई हैं।  उनकी पहली शादी उनकी बचपन की दोस्त से हुई, किन्ही कारणों से यह शादी नहीं चल सकी। सिद्धार्थ ने दूसरी शादी एक टीवी निर्माता से की लेकिन यह शादी भी महज़ कुछ साल ही चली। इसके बाद सिद्धार्थ की शादी बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन से हुई है। दोनों ने 14 दिसंबर, 2012 को शादी रचाई। सिद्धार्थ-विद्या की शादी मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित ग्रीन गिफ्ट नाम के बंगले में हुई थी। शादी का कार्यक्रम बेहद निजी थी, जिसमें सिर्फ दोनों के परिवार ही शामिल हुए थे। शादी की रस्में पंजाबी और तमिल रीति-रिवाजों के साथ हुईं थी। विद्या सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी उनकी बचपन की दोस्त थीं, जिससे उन्हें एक बेटा भी है। वहीं दूसरी पत्नी टीवी प्रोड्यूसर रह चुकी हैं।  बतौर को-प्रोड्यूसर बॉलीवुड में अपना करियर शुरू करने वाले सिद्धार्थ आज सफल प्रोड्यूसर बन चुके हैं। और आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -