'कांग्रेस की बैठक में भी सुरक्षित नहीं महिला', और अधिकार देने की बात करते है राहुल गाँधी
'कांग्रेस की बैठक में भी सुरक्षित नहीं महिला', और अधिकार देने की बात करते है राहुल गाँधी
Share:

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी जिला मुख्यालय पौड़ी में आयोजित कांग्रेस की समीक्षा बैठक में खूब बवाल मचा। कार्यकर्ताओं के मध्य हाथापाई हुई तथा जूते-चप्पल भी चले। हंगामे का आरम्भ एक कार्यकर्ता की तरफ से महिला कार्यकर्ताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी से हुआ।वही इस पर महिला कार्यकर्ताओं ने सख्त आपत्ति व्यक्त की। इसी बीच कार्यकर्ताओं में हाथापाई हो गई। महिला कार्यकर्ताओं ने अश्लील टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता पर जूते-चप्पल फेंकने आरम्भ कर दिए।  

दरअसल, शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार पौड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इसमें चुनाव के मद्देनजर पौड़ी, श्रीनगर तथा चौबट्टाखल विधानसभा सीटों को लेकर समीक्षा की गई। कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष व उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बूथ स्तरीय समीक्षा की। इस के चलते वक्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद पर काफी वक़्त से परिवर्तन नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही संगठन के कमजोर होने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपना पक्ष रखा।वही शाम साढ़े चार बजे मीटिंग में अचानक हंगामा हो गया।

कहा जा रहा है कि मीटिंग में एक कार्यकर्ता ने महिला कार्यकर्ताओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे महिला कार्यकर्ता आक्रोशित हो गईं। उन्होंने अभद्र टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध खूब नाराजगी जताई। मगर इसी बीच अभद्र टिप्पणी करने वाले कार्यकर्ता के साथ हाथापाई आरम्भ हो गई। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ता पर जूते-चप्पल फेंकने आरम्भ कर दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जी-20 नेताओं के साथ वैश्विक आर्थिक स्थिति पर करेंगे चर्चा

चुनाव से पहले आज गोवा में मछुआरों से राहुल गांधी करेंगे मुलाकात

आज उत्तराखंड जाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -