त्रिशूल पर्वत पर मिले 4 नौसेना पर्वतारोहियों के शव, 2 की तलाश जारी
त्रिशूल पर्वत पर मिले 4 नौसेना पर्वतारोहियों के शव, 2 की तलाश जारी
Share:

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में हुए हिमस्खलन के बाद लापता हुए 4 नौसेना पर्वतारोहियों के शव तलाशी अभियान के दौरान त्रिशूल पर्वत के पास बरामद हो चुका हैं। इसी के साथ खबरें हैं कि पांचवें नौ सैनिक पर्वतारोही और एक शेरपा का पता लगाने की कोशिश जारी है। हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैनिकों के निधन पर शोक जताया है। वहीँ दूसरी तरफ भारतीय नौसेना का कहना है कि पांच लापता नौसेना पर्वतारोहियों में से चार के पार्थिव शरीर आज चमोली से बरामद किए गए हैं।

इसी के साथ भारतीय नौसेना ने यह भी कहा है कि, 'लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, हरिओम एमसीपीओ-II के पार्थिव शरीर बरामद किए गए। पांचवें नौ सैनिक पर्वतारोही और एक शेरपा का पता लगाने की कोशिश जारी है।' आप सभी को बता दें कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि 'दल ने माउंट त्रिशूल, चमोली से 4 पर्वतारोहियों के शव बरामद किए हैं। वहीँ अन्य दो सदस्यों की तलाश जारी है।' बीते शुक्रवार को हिमस्खलन के बाद एक दल लापता हो गया था।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पूरी घटना पर दुख जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में वह लिखते हैं, 'त्रिशूल पर्वत पर भारतीय नौसेना के पर्वतारोहण अभियान का हिस्सा रहे चार नौसेना कर्मियों की दुखद मौत से गहरा दुख हुआ। इस त्रासदी में राष्ट्र ने न केवल अनमोल युवा बल्कि साहसी सैनिकों को भी खोया है।'

महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे को लेकर योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

शाहरुख खान के बेटे की पैरवी के लिए NCB दफ्तर पहुंचे वकील, ये 8 लोग हुए है गिरफ्तार

बड़ी खबर! शाहरुख खान के बेटे आर्यन हुए गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -