2 दरिंदों ने बन्दर को पत्थर से कूच-कूचकर मार डाला, वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी पीटा
2 दरिंदों ने बन्दर को पत्थर से कूच-कूचकर मार डाला, वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को भी पीटा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमेठी से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो युवक बंदर को ईंट-पत्थरों और लातों से बुरी तरह मारते दिख रहे हैं। दोनों आरोपी, मूक बंदर को तब तक मारते रहे जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। वहां खड़े एक व्यक्ति ने इस पूरी घटना को मोबाइल के कैमरा में कैद कर लिया। जैसे ही आरोपियों ने शख्स को वीडियो बनाते देखा तो उन्होंने उसे भी बुरी तरह पीट दिया।

हालांकि, तब तक यह वीडियो वायरल हो चुका था। पीड़ित युवक ने पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह वारदात पीपरपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत दुर्गापुर बाजार के पास की है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी 18 से 20 साल के हैं। आरोपी संजय कोरी और सूरज कोरी नरवहनपुर गांव के निवासी हैं। दोनों युवक UP-36N6059 नंबर की बाइक से वहां पहुंचे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों युवकों में से एक युवक ने मुंह को ढंक रखा है, तो वहीं दूसरे का चेहरा नज़र आ रहा है।

SHO धीरेंद्र कुमार यादव ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि पीड़ित धीरेंद्र कुमार की शिकायत पर दोनों आरोपियों को उनके घर से अरेस्ट किया गया है। साथ ही दोनों की बाइक भी जब्त कर ली गई है। दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

यूपी में नहीं थम रही रेप की घटनाए ,नाबालिग लड़की से 2 लोगो ने किया रेप

दहेज़ में कार न मिलने पर करते थे महिला की पिटाई, भाजपा नेता और उनकी माँ पर केस दर्ज

लड़की ने बात करना बंद की तो चाक़ू लेकर उसके घर पहुँच गया लड़का, फिर शुरू हुआ खुनी खेल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -