कन्हैया की 'हत्या' के बाद आज फिर आया जुम्मा, नमाज़ बाद हिंसा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर
कन्हैया की 'हत्या' के बाद आज फिर आया जुम्मा, नमाज़ बाद हिंसा को लेकर प्रशासन अलर्ट पर
Share:

आगरा: उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के बाद देशभर के लोगों में आक्रोश है, इसी बीच आज जुमा भी पड़ रहा है। पिछली बार की तरह इस शुक्रवार को भी जुमे की नमाज को देखते हुए पुलिस -प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के बाद से माहौल तनावपूर्ण है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस कारण भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक सिटी विकास कुमार ने बताया है कि पहले की तरह इस बार भी प्रमुख मस्जिदों के आस-पास फोर्स तैनात रहेगा। सुबह पुलिस पैदल गश्त भी करेगी। 

उन्होंने कहा कि नमाज पूरी होने के बाद मस्जिद के बाहर भीड़ इकठ्ठा नहीं होने दी जाएगी। मिश्रित आबादी क्षेत्र में पुलिस पहले से सतर्क है। सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग की जा रही है। LIU और साइबर सेल को अलर्ट किया गया है। नमाज के समय क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी अपने क्षेत्र में एक्टिव रहेंगे। नमाज शांतिपूर्ण संपन्न होने की जानकारी नियंत्रण कक्ष को देंगे।

वहीं, पुलिस अधीक्षक सिटी ने बताया है कि ताजनगरी में पहले भी जुमे की नमाज पर शांति रही है। पुलिस लगातार संभ्रांत लोगों के संपर्क में हैं। शांति कमेटी की थानावार बैठकें की जा रही हैं। दोनों ही पक्षों के लोग खुद पुलिस की सहायता करते हैं। कोई गड़बड़ी करने का प्रयास करता है, तो पुलिस को सूचित करते हैं। पुलिस ने भी लोगों से अनुरोध किया है कि भड़काऊ मैसेज और बयान को वायरल नहीं करें।

यूपी: 6 दिन लेट आए मानसून ने तोड़ा पिछले 3 साल का रिकॉर्ड, एक ही दिन में सड़कें बनी तालाब

'हम सच नहीं बोलेंगे, हमें मत मारो..', हिंदुस्तान में ही यह 'दयनीय' अपील करने को मजबूर हिन्दू

धरती के भगवान होते है डॉक्टर्स

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -