हिन्दू लड़की का किडनैप, मुस्लिम बनाकर जबरन निकाह.., विरोध करने पर माँ को पीटा
हिन्दू लड़की का किडनैप, मुस्लिम बनाकर जबरन निकाह.., विरोध करने पर माँ को पीटा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक हिन्दू महिला का किडनैप कर उसे जबरन मुस्लिम बनाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता का जबरन निकाह करवाया जा रहा था, लेकिन, समय रहते पुलिस मौके पर पहुँच गई। इस दौरान कुल 10 आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। निकाह करवा रहे मौलवी और मुख्य आरोपित अहमद अंसारी को अरेस्ट कर लिया गया है। घटना गुरुवार (8 दिसंबर) की है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना असोथर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र में एक 21 साल की लड़की के लापता होने की रिपोर्ट उसके परिजनों ने दर्ज करवाई थी। पुलिस पीड़िता को खोजने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान पीड़िता की माँ को अपनी बेटी के गाँव सातोंपति में रहने वाले अहमद अंसारी नामक युवक से निकाह होने का पता चला। लड़की की माँ मौके पर पहुँच गई। लड़की की माँ ने वहाँ मौलवी को भी देखा, जो उसे निकाह पढ़ा रहा था।

बताया जा रहा है कि पीड़िता की माँ ने अंसारी परिवार से निकाह रोकने की गुहार लगाई। इस पर अंसारी परिवार ने लड़की की माँ को बुरी तरह पीटा। जैसे ही पुलिस को इसकी खबर मिली, तो वो तुरंत ही मौके पर पहुँची। लड़की की माँ ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का जबर्दस्ती निकाह करवाया जा रहा है। इसी के साथ मुख्य आरोपित अहमद अंसारी, उनकी माँ सहरुन निशा, भाई नौशाद व दिलशाद अली, भाभी सोनी बानो व याशमीन, बहन तहखन निशा के साथ अन्य सहयोगी भोला मसूद व मौलवी लल्लू के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई।

पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी, धर्मांतरण, मारपीट, गली-गलौज व धमकी के साथ ही हंगामा करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मौके से मौलवी लल्लू और मुख्य आरोपित अहमद अंसारी को अरेस्ट कर लिया गया। फतेहपुर पुलिस थरियाँव क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर दिनेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, 2 आरोपितों को अरेस्ट कर के मामले की छानबीन करवाई जा रही है।

पंजाब: लूटेरों ने माँ-बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला, महिला की मौत, युवक की हालत नाज़ुक

हिन्दू लड़कियों का पीछा नहीं छोड़ रहे मुस्लिम युवक, अब अश्लील हरकत करते पकड़ा गया फैजान

दोस्त की पत्नी का जीता भरोसा, फिर किया बलात्कार और फिर...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -