CAA Protest: यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किए पफी के 5 सदस्य, हिंसा भड़काने का आरोप
CAA Protest: यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किए पफी के 5 सदस्य, हिंसा भड़काने का आरोप
Share:

कानपुर: नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस ने कानपुर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के पांच सदस्यों को अरेस्ट किया गया है। इन लोगों पर कानपुर के बाबूपुरवा और यतीमखाना में हिंसा भड़काने का इल्जाम है।

उल्लेखनीय है कि, PFI के सदस्य सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए जमा हुए थे। पुलिस ने PFI और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से संबंधित कई लोग चिह्नित कर लिया था। पुलिस ने सबूत जुटाकर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी। एसएसपी अनंत देव ने मामले कि जानकारी देते हुए बताया था कि दोनों संगठनों के लोगों ने पहले ही हिंसा की साजिश रच ली थी। 

उन्होंने कहा कि इसमें बाहरी लोग भी शामिल हैं। इन बाहरी लोगों को सर्विलांस, वीडियो फुटेज, फोटो व अन्य माध्यमों के जरिये पहचानने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को पीएफआई पांच सदस्यों को अरेस्ट कर लिया गया है। आपको बता दें कि देश के कई हिस्सों में CAA  और NRC को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमे से कई इलाकों में हिंसा भी हुई थी, इसमें PFI के सदस्य शामिल पाए गए थे।

केंद्र सरकार ने किया बैंक कर्मचारियों के हितों को नजरअंदाज, कर दी हड़ताल

आज ही फुल करवा लें अपनी गाड़ी का टैंक, पेट्रोल-डीजल के दामों में आई जबरदस्त गिरावट

नेपाल जा रहे थे करणवीर बोहरा, दिल्ली एयरपोर्ट पर कर दिया डिपोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -