50 किलो गौमांस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं 7-7 केस
50 किलो गौमांस के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं 7-7 केस
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पुलिस ने देवबंद के मकान में छापेमारी करते हुए तीन गौ तस्करों को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, एक महिला समेत तीन आरोपित भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से गोमांस और मांस काटने वाले हथियार जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने सभी 6 आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने मुखबिरों से मिले इनपुट के आधार पर शनिवार (27 अगस्त 2022) को देवबंद के शेख-उल-हिन्द कॉलोनी में फैजान के मकान पर रेड मारी थी। इस दौरान फैजान पुत्र गुलजार, मोहम्मद छोटन पुत्र इरफान उर्फ फाना, सुफियान पुत्र सईद को अरेस्ट किया गया। हालाँकि, मौका देखकर तीन आरोपित भागने में सफल हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 50 किलो गोमांस, चाकू, कुल्हाडी समेत मांस काटने वाले कई हथियार जब्त कर लिया। वहीं, घटनास्थल से पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एक छोटन के खिलाफ देवबंद थाने में पहले से ही 7 केस दर्ज हैं। इन में से 5 केस गोवंश अधिनियम के तहत ही दर्ज है। इस पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा हुआ है। वहीं, मुख्य आरोपित फैजान पर भी पहले से ही देवबंद थाने में 7 केस दर्ज हैं। इनमें से 4 मुकदमे गोवंश अधिनियम के तहत दर्ज हैं और उस पर भी गैंगस्टर एक्ट लगा हुआ है।

जिससे सुहैल खान ने बंधवाई थी राखी, घर में घुसकर करने लगा उसी महिला का बलात्कार...

'उंगली डालकर निकाल ली पत्नी की आंख', वजह जानकर काँप जाएंगे आप

गरमाया तीन तलाक का मामला, पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -