पत्नी ने मनपसंद खाना नहीं बनाया, तो पति ने कुल्हाड़ी से किए कई वार
पत्नी ने मनपसंद खाना नहीं बनाया, तो पति ने कुल्हाड़ी से किए कई वार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। यहां अपनी इच्छा का भोजन नहीं बनने से नाराज पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ कई वार कर पत्नी को खून से लथपथ छोड़ कर आरोपी पति फरार हो गया था। जिसे  मोहनलालगंज पुलिस ने मंगलवार को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, अस्पताल में भर्ती महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के अनुसार, गणेशखेड़ा के रहने वाले सुभाष चंद्र गौतम को बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सुभाष सोमवार रात घर में था। पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का भोजन नहीं बनाया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पत्नी के जवाब देने पर नाराज सुभाष ने कुल्हाड़ी से उस पर वार कर दिया था। पीड़िता के शरीर पर कई जगह चोट लगी थी। वही खून से लथपथ होकर मदद के लिए चीख रही थी। जिस पर पड़ोसी आ गए थे। 

जिनके डर से सुभाष घर छोड़ कर फरार हो गया था। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के अनुसार, वारदात के बाद लक्ष्मी को उपचार के लिए CHC में एडमिट कराया गया है। वहीं, जानलेवा हमला करने की धारा में सुभाष के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे अरेस्ट कर लिया गया है। 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -