'नोएडा का ट्विन टावर सपा के भ्रष्टाचार का प्रतीक..', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला
'नोएडा का ट्विन टावर सपा के भ्रष्टाचार का प्रतीक..', डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावर का आज ध्‍वस्‍तीकरण होने वाला है। इस बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्विन टावर को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) पर हमला बोला है। रविवार के एक ट्वीट में उन्‍होंने ट्वीन टावर को सपा के भ्रष्‍टाचार का प्रतीक करार देते हुए कहा कि आज ये इमारत जमींदोज हो जाएगी।  

वहीं, इस पर पलटवार करते हुुए सपा के प्रवक्‍ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को केवल चारों ओर भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'नोएडा का सुपरटेक ट्विन टावर समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासनकाल में सपा के कुकर्मों की प्रतीक यह अवैध इमारत जमींदोज हो रही है। यह है न्याय, यही सुशासन।'  

वहीं, नोएडा के सेक्टर 93 में सुपरटेक एमरॉल्ड सोसाइटी में ट्विन टावर को जमींदोज़ करने के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अभी तक एमरॉल्ड कोर्ट और ATS ग्रीन सोसाइटी के सभी 1396 फ्लैटों को पूरी तरह खाली कराया जा चुका है। फ्लैटों में रहने वाले सभी लोग अपने घरों को छोड़कर यहां से सुरक्षित स्थानों के लिए निकल चुके हैं। जिसमें से कुछ लोग अपने मित्रों और रिश्तेदारों के यहां पर गये हैं, तो कुछ तीर्थ यात्रा और हिल स्टेशन पर निकल गए हैं।

'नीतीश चाचा लालकिले पर फहराएंगे तिरंगा', लालू के लाल ने किया बड़ा ऐलान

कांग्रेस पार्टी में हुई ये नई नियुक्ति, चार लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी

अटल ब्रिज का उद्घाटन कर अपनी माँ से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, लिया आशीर्वाद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -