कांग्रेस पार्टी में हुई ये नई नियुक्ति, चार लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी
कांग्रेस पार्टी में हुई ये नई नियुक्ति, चार लोगों को मिली अहम जिम्मेदारी
Share:

इंदौर/ब्यूरो। शहर में कांग्रेस ने सोशल मीडिया विभाग की 4 नियुक्तियां की है। लेकिन शहर कांग्रेस नगर अध्यक्ष का पद अभी भी खाली है। पिछले डेढ़ साल से यह पद खाली पड़ा है कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पूछने पर भी जल्द ही घोषणा करने की बाते पिछले डेढ़ सालों से की जा रही है।

लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक कांग्रेस ने शहर में नगर अध्यक्ष नहीं बनाया या फिर मानो कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी नगर अध्यक्ष पद को लेकर सामने आ रही है। इधर पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार ,देपालपुर विधायक विशाल पटेल और ज़िला अध्यक्ष सदा शिव यादव की अनुशंसा पर आई टी सेल ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष अभिमन्यु शुक्ला द्वारा इंदौर जिला ग्रामीण कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की नई नियुक्तिया की गई। 

सचिन गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, रविन्द्र चौहान जिला महासचिव, सनी सिंह, महू शहर समन्वयक एवं विपिन यादव महू ग्रामीण समन्वयक नियुक्त किया गया। नियुक्ति पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निशान सिंह चौहान, शक्ति सिंह गोयल,पार्षद राहुल द्विवेदी,सद्दाम पटेल,विपुल जैन आदि ने सभी को बधाइयां दी। लेकिन अब इंतजार है तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष का देखना यह है कि कांग्रेस अब किस चेहरे को नगर अध्यक्ष बनाती है।

प्रतिभावान बच्चों को जिला कलेक्टर करेंगे सम्मानित

बदमाशों ने की ऐसी हरकत, तीन नाबालिग सहित छह लोगों को किया घायल

पहले दी हत्या की धमकी दी, बाद में घेरकर मार डाला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -