2 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
2 करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
Share:

लखनऊ: कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग में उत्तर प्रदेश ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। उत्तर प्रदेश कुल दो करोड़ से अधिक कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला सूबा बन गया है। राज्य के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि सूबे में कल एक दिन में कुल 1,67,938 सैम्पल का टेस्ट किया गया। 

वहीं राज्य में अब तक कुल 2,01,28,312 नमूनों की टेस्टिंग की गई है। किसी अन्य राज्य में इतनी बड़ी संख्या में जाँच नहीं की हैं। राज्य में कुल जांच में से अब 40 फीसद से अधिक RT-PCR के माध्यम से की जा रही है। विभिन्न जनपदों से शुक्रवार को 65,929 नमूने विभिन्न प्रयोगशालाओं को RT-PCR जांच के लिए भेजे गए। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या अब 22,245 पहुंच गई है। इनमें से 10,450 लोग एकांतवास में हैं। संक्रमित लोगों में से आज तक कुल 7,900 लोगों की मौत हुई है।

वहीं अब तक कुल 5,22,868 लोग कोरोना से रिकवर होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में रिकवरी की दर 94.5 फीसद है। जबकि केस फेटेलिटी रेट यानी मृत्यु दर लगभग 1.4 फीसद चल रही है। उन्होंने बताया कि निजी अस्पतालों में 2,117 लोग उपचार करा रहे हैं। इसके अतिरिक्त बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सुविध का लाभ ले रहे हैं।

ई-कॉमर्स उद्योग उत्सव की अवधि में इतने प्रतिशत की हुई वृद्धि

डीबीएस बैंक को एलएलबी से मिलें 2500 करोड़ रूपये

बजट लक्ष्य से अधिक होगा राजकोषीय घाटा: निर्मला सीतारमण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -