माँ-बाप ने तय की शादी तो 3 छोटी बहनों को लेकर घर से भागी लड़की, फेसबुक फ्रेंड से रचाया ब्याह
माँ-बाप ने तय की शादी तो 3 छोटी बहनों को लेकर घर से भागी लड़की, फेसबुक फ्रेंड से रचाया ब्याह
Share:

लखनऊ: आप लोगों को ये किसी फिल्‍म की कहानी लग सकती है, लेकिन ये सच्चाई है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जब एक लड़की की शादी घरवालों ने कहीं तय कर दी, तो लड़की अपनी तीन छोटी बहनों को लेकर घर से भाग गई। लड़की ने लखीमपुर जाकर अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ शादी कर ली, मगर इस दौरान उसकी दो छोटी बहनों के साथ ऐसी लड़ाई हुई कि दोनों बहनें दिल्‍ली की तरफ चली गईं।

बाद में पुलिस ने विवाह करने वाली लड़की, उसके पति और एक बहन को खोज निकाला। लेकिन, दो बहनें अब भी लापता बताई जा रहीं हैं।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी में मिली सबसे बड़ी बहन, उसके पति और छोटी बहन को पुलिस प्रयागराज ला रही है। तीनों को पहले कर्नलगंज थाने पर लाया जाएगा। वहीं, पुलिस की एक टीम अब तक गायब 2 अन्‍य बहनों की तलाश में जुटी हुई है। मामला प्रयागराज के छोटा बघाड़ा का है। 

रिपोर्ट के अनुसार, यहां रहने वाले एक शख्‍स की 4 बेटियों में बड़ी पुत्री की शादी मुंबई में रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी, मगर बड़ी बेटी का फेसबुक दोस्त से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 26 दिसंबर को 18 वर्षीय बड़ी बेटी अपनी छोटी बहनों जिनकी उम्र क्रमश 17 साल, 15 साल और 12 साल है,को लेकर घर से चली गई। 29 दिसंबर को कर्नलगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, महिला कोच ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप

श्री सम्मेद शिखरजी के साथ क्यों हो रही छेड़छाड़ ? जैन समुदाय के साथ खड़ा हुआ VHP

देश में तेजी से फ़ैल रही जिहादी विचारधारा, मकसद- भारत में इस्लामी राज्य की स्थापना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -