हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, महिला कोच ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप
हरियाणा के खेलमंत्री संदीप सिंह ने दिया इस्तीफा, महिला कोच ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह ने अपने पद से त्यागपत्र दिया है। दरअसल, एक महिला कोच की शिकायत पर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ था। उनपर IPC की धारा 354, 354A, 354B, 342 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। बता दें कि गुरुवार को संदीप सिंह पर हरियाणा की जूनियर एथलेटिक्स कोच ने यौन उत्पीड़न का इल्जाम लगाया था। कोच ने बताया है कि वह संदीप सिंह के चंडीगढ़ दफ्तर पर किसी आधिकारिक काम से उनसे मिलने गई थी तभी उनके साथ मंत्री ने यौन उप्तीड़न किया।

शिकायत दर्ज कराने के बाद महिला कोच ने बताया कि, 'मुझे निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया गया है। मैंने अपनी सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। मुझे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डराने वाले मैसेज मिल रहे हैं। डर के मारे मैंने फोन उठाना बंद कर दिया है। मंत्री ने मुझे फरवरी से नवंबर के बीच अपने दफ्तर और अन्य जगहों पर परेशान किया। एक बार उन्होंने मुझे सेक्टर 7 में मिलने के लिए भी कहा। उन्होंने मुझसे अधिकतर सोशल मीडिया पर बात की। उन्होंने चंडीगढ़ में अपने घर पर मुझे गलत ढंग से छुआ। मैंने चंडीगढ़ पुलिस को घटनाओं का क्रम सुनाया है।

वहीं, खेल मंत्री संदीप सिंह ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सिरे से नकार दिया। साथ ही उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की थी। अब खबर आ रही है कि उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

देश में तेजी से फ़ैल रही जिहादी विचारधारा, मकसद- भारत में इस्लामी राज्य की स्थापना

पीएम मोदी की माँ हीराबा की याद में प्रार्थना सभा आज, भाजपा के कई नेता पहुंचे गांधीनगर

नए साल का जश्न मनाकर लौट रहे युवक हुए हादसे का शिकार, गाड़ी पलटने से 3 की मौत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -