मनीषा रानी पर भड़की उर्फी जावेद, जानिए क्या है मामला?
मनीषा रानी पर भड़की उर्फी जावेद, जानिए क्या है मामला?
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर अभिनेता सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस OTT 2 पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। दर्शक इस शो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस शो में सभी सदस्य खूब धमाल मचा रहे है। हाल ही में शो में जेड हदीद एवं आकांक्षा पुरी के कारण बवाल मच गया था। दरअसल, इन दोनों ने सभी के सामने एक दूसरे को किस किया था। फिर जेड और आकांक्षा को लोगों ने बहुत ट्रोल किया। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने भी इस मुद्दे को उठाया था। उन्होंने जेड एवं आकांक्षा को इसके लिए जमकर फटकार लगाई थी। 

वही इस बीच मनीषा रानी ने अब्दु रोजिक के साथ कुछ ऐसा कर दिया है कि सोशल मीडिया क्वीन उर्फी जावेद भड़क गईं। दरअसल, बिग बॉस OTT 2 से अब्दु रोजिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनीषा रानी उन्हें जबरन किस करती दिखाई दे रही हैं। इस क्लिप पर लोग निरंतर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों को मनीषा का ये अंदाज पसंद नहीं आया है। इसमें उर्फी जावेद का भी नाम सम्मिलित है। उर्फी जावेद ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर मनीषा रानी को खरीखोटी सुनाई है। 

उन्होंने लिखा, 'यह देखना बहुत असहज था। वह उसे जबरन क्यों किस रही थी? वह बच्चा नहीं है। सीमाओं में रहें लोग' बता दे कि उर्फी जावेद बिग बॉस OTT के पहले सीजन में दिखाई दी थीं। इसके चलते उन्होंने सारी महफिल लूट ली थी। उर्फी जावेद को इसी कारण बिग बॉस से बहुत लगाव है। वो इस सीजन को शुरू से फॉलो कर रही हैं। 

करण कुंद्रा संग शादी को लेकर बोली तेजस्वी प्रकाश- 'जब मैं तैयार...'

तलाक होते ही चारू असोपा ने रचाई तीसरी शादी! नई पोस्ट देख बोले लोग

जैद ने आकांक्षा पुरी को बताया 'बैड किसर', भड़की एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -