नितीश कुमार से फिर अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा, आज करेंगे नई पार्टी की घोषणा !
नितीश कुमार से फिर अलग हुए उपेंद्र कुशवाहा, आज करेंगे नई पार्टी की घोषणा !
Share:

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आज यानी सोमवार (20 फ़रवरी) को पार्टी से अलग होने और अपना नया सियासी संगठन बनाने का ऐलान करने के लिए तैयार हैं। बिहार के सीएम और JDU चीफ नीतीश कुमार के तेजस्वी यादव 2025 के विधानसभा चुनावों में महागठबंधन का नेतृत्व करेंगे वाले ऐलान के बाद से उपेंद्र कुशवाहा, उनसे नाराज और भाजपा के साथ सहयोगी के रूप में नज़र आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कुशवाहा जल्द ही JDU एमएलसी का पद भी छोड़ सकते हैं। बता दें कि, 2009 के बाद से यह तीसरी बार है, जब कुशवाहा ने JDU छोड़ी हैं।

बता दें कि, पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने 19-20 फरवरी को पटना में अपने समर्थकों का एक सम्मेलन आयोजित किया हैं। इसमें वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पटना, नालंदा और भोजपुर जैसे जिलों समेत बिहार के विभिन्न हिस्सों से उनके गुट के कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। 20 फरवरी सोमवार को इसका अंतिम दिन है। इस दिन ही कुशवाहा के बड़े सियासी फैसले लेने की संभावना है। इस बैठक को लेकर राज्य में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

दरअसल, बिहार के एक प्रमुख OBC नेता उपेंद्र कुशवाहा की आकांक्षा नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के रूप में उभरने की थी। बता दें कि, अगस्त 2022 में RJD के साथ गठबंधन के बाद JDU के अंदर अपने लिए बहुत कम जगह पाने के बाद कुशवाहा अपने लिए विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। कुशवाहा आज अपनी पार्टी से अलग होने और अपना नया संगठन बनाने के ऐलान करने के लिए तैयार हैं। इस बात की काफी कम संभावना है कि कुशवाहा अपनी पूर्ववर्ती पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) को पुनर्जीवित कर सकते हैं। उन्होंने मार्च 2021 में अपनी पार्टी का JDU में विलय कर दिया था।

'जो लोग सबसे ज्यादा मुगलों की बात करते हैं, वो मुगलों की औलाद लगते हैं', BJP पर बरसी महबूबा

'नीतीश जी आप देवगौड़ा या इंद्र कुमार गुजराल बनना चाहते हैं क्या?', रविशंकर प्रसाद ने कही ये बड़ी बात

'हमने कभी BJP के साथ समझौता नहीं किया', जानिए क्यों ऐसा बोले जयराम रमेश?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -