UP चीनी मिल घोटाला: बसपा के पूर्व MLC पर मो. इकबाल की 1097 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP चीनी मिल घोटाला: बसपा के पूर्व MLC पर मो. इकबाल की 1097 करोड़ की संपत्ति अटैच
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के शासनकाल में हुए 1100 करोड़ के चीनी मिल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बसपा के पूर्व MLC और सहारनपुर के खनन माफिया हाजी मोहम्मद इकबाल की 1097 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी  अटैच की है। ED ने मोहम्मद इकबाल की कुल सात संपत्तियों को अटैच किया है। हाजी इकबाल पर कई अन्य भी आरोप हैं, जिनमें अवैध खनन से नामी, बेनामी संपत्ति खरीदने जैसे मामले हैं। बताया जा रहा है कि 2500 करोड़ की संपत्तियाँ ईडी के राडार पर हैं।

बसपा सुप्रीमो मायावती के शासनकाल में वर्ष 2010 से लेकर 2011 के दौरान लगभग 11 चीनी मिलों को औने- पौने दाम पर बेचा गया था। पूरे प्रदेश में कुल 21 से अधिक चीनी मिल को बेहद कम कीमत पर बेचने का आरोप है। इनमें से कई चीनी मिलों की बिक्री पर अब भी जाँच चल रही है। आरोप है कि इस फर्जीवाड़े से केंद्र और राज्य सरकार को लगभग 1,179 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 12 अप्रैल, 2018 को चीनी मिल घोटाले की CBI जाँच कराने की अनुशंसा की थी। CBI लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने अप्रैल, 2019 में चीनी मिल घोटाले का मामला दर्ज किया था। CBI ने लखनऊ के गोमतीनगर थाने में सात नवंबर 2017 को दर्ज कराई गई प्राथमिकी को अपने केस का आधार बनाते हुए सात चीनी मिलों में हुई धांधली में रेगुलर केस दर्ज किया था, जबकि 14 चीनी मिलों में हुई धांधली को लेकर 6 प्रारंभिक जाँच दर्ज की गईं थीं। 

बंगाल चुनाव: आज नंदीग्राम से परचा दाखिल करेंगी ममता बनर्जी, निकालेंगी पैदल मार्च

ऑस्ट्रेलियाई द्वीप राज्य ने छात्रों के संगरोध की योजना को किया खारिज

भारतीय कॉरपोरेट्स द्वारा इक्विटी और डेट पर फंड 27 प्रतिशत घटा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -