उप्र के मंत्री आजम ने जताया अमर सिंह से जान का खतरा
उप्र के मंत्री आजम ने जताया अमर सिंह से जान का खतरा
Share:

रामपुर/उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री आजम खान ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है। जिसमें यह कहा गया है कि उन्हें संतीत सोम और पूर्व राज्य सभा सांसद अमर सिंह से जान का खतरा है। उन्होंने कहा कि संगीत सोम उनकी हत्या की साजिश रच रहा है तो अमर सिंह उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आजम खान ने मीडिया के सामने कुछ इस तरह की बातें कही। मिली जानकारी के अनुसार उप्र के मंत्री आजम खान ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मारने का प्रयास करने वाले सोम के पास कमांडो की फौज रहती है। 

आखिर सोम को आजम से किस तरह का खतरा हो सकता है। इस मामले में कहा गया है कि अमर सिंह को लेकर यह भी कहा गया है कि राजनेता के बड़े - बड़े नेताओं से संपर्क हैं। मंत्री आजम खान के बयान पर यह कहा गया कि पूर्व सांसद अमर सिंह ने कहा कि आजम तो स्वयं ही ताकतवर नेता हैं। उनके बारे में आखिर क्या बोल सकता हूं। यदि कुछ कहूंगा तो जीवन से ही निष्कासित हो जाऊंगा। मेरा भी परिवार है। उन्होंने कहा कि मेरठ के सरधना से भाजपा एमएलए संगीत सोम ने कहा कि आजम को जान का खतरा था। मगर उप्र सरकार के मंत्री की कौन हत्या करेगा। वही मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -