फिर गया अरमानों पर पानी, जब सुहागरात को पता चला किन्नर है पत्नी
फिर गया अरमानों पर पानी, जब सुहागरात को पता चला किन्नर है पत्नी
Share:

उत्तरप्रदेश : यूपी के गाजियाबाद में एक अजीबोगरीब किस्सा सुनने को आया है. खबर है की गाजियाबाद के मुरादनगर में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की लेकिन सुहागरात को उसे पता लगा कि वह लड़की नहीं किन्नर है। तो उसके पैरो तले जमीन ही खिसक गई वह बाद में बहुत ही पछताया व इस शादी को उसने नकार दिया. बाद में पंचायत के जरिए फैसला हुआ कि लड़के का परिवार लड़की को कुछ पैसे देगा और इसके बाद दोनों अलग रह सकते हैं। इस तरह से एक छोटी सी लव स्टोरी का अंत हो गया. मामला कुछ इस तरह है की उत्तरप्रदेश के मुरादनगर की एक मल्टीनेशनल कंपनी में एक लड़का काम करता था. उसी कंपनी में एक लड़की भी काम करती थी. इन दोनों के बीच पहले तो बात बड़ी और धीरे धीरे इन दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता गया दोनों के बीच अफेयर बढ़ता गया ।

फिर पिछले सोमवार को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों के परिवारवालों को इसकी भनक तक नहीं थी फिर इसी बीच लड़के के परिवारवालो ने लड़की को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। इसी बीच सुहागरात पर लड़के को पता लगा कि उसने जिसको लड़की समझकर शादी की है वह दरअसल, किन्नर है। तो वह एकदम से शॉट हो गया उसने यह बात जब अपने परिवार वालो को बताई तो उन्होंने ने भी इसका विरोध किया। इस बात का खुलासा होने के बाद लड़की ने भी मान लिया कि वह किन्नर है। शुक्रवार को इस मामले में पंचायत बुलाई गई।

लड़के ने पंचायत के समझाने के बाद भी लड़की को अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पंचायत ने आदेश दिया कि लड़के का परिवार लड़की को कुछ पैसे देगा और इसके बाद वह अलग-अलग रह सकेंगे। हालांकि लड़की का परिवार नहीं चाहता कि लड़का-लड़की अलग रहें लेकिन पंचायत के फैसले को उन्होंने बाद में मान लिया। हालांकि लड़की को कितने पैसे दिए जाएंगे इसका खुलासा नहीं हो पाया। इस तरह से इस लव स्टोरी का वही दुखद अंत हो गया ।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -