पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत कर बोले CM योगी- 'थोड़ी सी लापरवाही बच्चे का भविष्य खराब कर सकती है'
पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत कर बोले CM योगी- 'थोड़ी सी लापरवाही बच्चे का भविष्य खराब कर सकती है'
Share:

लखनऊ: UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के डफरिन अस्पताल में पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान की शुरुआत कर दी है। अब प्रदेश के सभी जिलों में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो चुकी है। डफरिन अस्पताल में अभियान की शुरुआत कर CM योगी ने लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में CM योगी ने कहा, "हम सब जानते हैं कि थोड़ी सी लापरवाही कैसे बच्चे के भविष्य को खराब कर सकती है। पोलियो के ऐसे अनगिनत मामले हम सबको पहले देखने को मिले हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन और उसके साथ यूनिसेफ जैसी संस्थाओं के सहयोग से भारत ने अपने देश की आबादी को पोलियो जैसी बीमारी से बचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। ये दुनिया के अंदर बड़ा उदाहरण है।'

आगे उन्होंने कहा, 'देश में पोलियो का अंतिम मामला साल 2010 में देखने को मिला था। मार्च 2014 में भारत को पोलियो से मुक्त घोषित कर दिया गया, लेकिन क्योंकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नाइजीरिया जैसे देशों में अभी पोलियो के कई मामले देखे जा रहे हैं। उसका संक्रमण भारत के अंदर यहां के बच्चों में ना फैले, इसीलिए ये अभियान अभी भी चलाए जाने की जरूरत है। इसी अभियान के क्रम में आज हम सब इस अभियान के साथ जुड़े हैं।"

इसी के साथ उन्होंने कहा, 'कोई बच्चा भले ही किसी एक परिवार में पैदा हुआ है, लेकिन वो एक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। एक स्वस्थ और सशक्त भारत के नर्माण के लिए हर नागरिक का स्वस्थ रहना आवश्यक है। इसके लिए समय-समय पर भारत सरकार के सहयोग से कई अभियान राज्य सरकार चलाती है। बीते एक साल से आपने इस बात को महसूस भी किया होगा। चिकित्सकों, हेल्थ वर्कर्स ने पिछले एक साल में ये साबित किया है कि भले के किसी परिस्थिति के कारण यूपी के अंदर हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर बेकार रहा हो, लेकिन हमारा आत्मबल, टीम वर्क और दृढ़ इच्छा शक्ति हमें परिणाम देने में किसी से पीछे नहीं रखेगी।' आगे संबोधन में CM योगी ने उत्तरप्रदेश में हुई तरक्की के बारे में भी बात की।

भाजपा पर भड़कें अखिलेश यादव, कहा- 'किसान बहुत आहत हैं'

पीएम मोदी के बयान पर राकेश टिकैत पलटवार, कहा- तिरंगा सिर्फ प्रधानमंत्री का है क्या?

भांजी की लव मैरिज से नाराज थे मामा, किया एसिड अटैक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -