यूपी निकाय चुनाव: मतगणना के बीच निर्वाचन आयोग से अखिलेश यादव की बड़ी अपील
यूपी निकाय चुनाव: मतगणना के बीच निर्वाचन आयोग से अखिलेश यादव की बड़ी अपील
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए हुई वोटिंग की गणना आज शनिवार (13 मई) से सुबह 8 बजे शुरू हो गई। कहीं से कोई रुझान प्राप्त होने से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का ट्वीट सामने आ गया है। निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर पहले भी सवाल उठा चुके अखिलेश ने अब मतगणना से ठीक पहले हर एक बड़ी अपील की है। उन्होंने कहा कि हर राउंड के बाद निर्वाचन आयोग आंकड़े जारी करे, जिससे लोगों का भरोसा बना रहे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'आशा है चुनाव आयोग हर एक राउंड के बाद आँकड़े बताता जाएगा जिससे जन विश्वास बना रहे।'

बता दें कि, निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच है। विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के पास जहां अपनी जीत को आगे बढ़ाने की चुनौती है, तो वहीं सपा पिछली शिकस्त का बदला लेने की चाह में है। भाजपा और सपा के साथ ही बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी पूरा जोर लगाया है। राज्य के नगरीय निकायों के 2 चरणों में हुए चुनाव के बाद अब शनिवार को परिणाम का दिन है। राज्य के सभी 75 जिलों में नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों व नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों के इस चुनाव की वोट काउंटिंग शनिवार की सुबह आठ बजे से आरंभ होगी। लखनऊ में रमाबाई रैली स्थल पर वोट काउंटिंग होगी। दोपहर एक बजे तक वार्डों के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे।

बता दें कि, यूपी में 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 14 सीट पर भाजपा और 1-1 पर सपा, बसपा और कांग्रेस को बढ़त है। गाजियाबाद सीट में भाजपा आगे है। मेरठ से सपा को बढ़त है। बरेली मथुरा और आगरा सीट पर भी भाजपा ने लीड ले रखी है। झांसी मेयर सीट से भाजपा के बिहारी लाल आगे चल रहे हैं। वहीं, सहारनपुर मेयर सीट पर भाजपा तीसरे नंबर पर है। हरदोई नगर पालिका सीट में भाजपा ने बढ़त ले रखी है।

रेहान वाड्रा फ्यूचर स्टार ! कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के साथ वाड्रा परिवार की तस्वीरें रखकर किया हवन

ड्रग्स केस में आर्यन खान को बचाने के लिए मांगे थे 25 करोड़! NCB के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े के खिलाफ CBI ने दर्ज किया केस

यूपी निकाय चुनाव में सभी 17 सीटों पर आए रुझान, 15 पर भाजपा को बढ़त, 2 पर सपा आगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -