यूपी बोर्ड 10th+12th के नतीजे जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
यूपी बोर्ड 10th+12th के नतीजे जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
Share:

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में कक्षा 10 वीं और कक्षा 12 वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी हो गया। परिणाम जारी होने के ही साथ विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ गया। उत्साहित विद्यार्थी अपने स्कूलों, इंटनेट पार्लरों आदि स्थानों पर परिणाम जानने पहुंचे। जैसे ही विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम की जानकारी मिली वैसे ही वे खुश हो उठे। सभी साथियों ने एक दूसरे को शुभकामनाऐं दीं। एक साथ हाईस्कूल और हायर सेकंडरी का परिणाम जारी करने पर सभी बोर्ड की प्रशंसा भी कर रहे थे।

परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम उत्तरप्रदेश हाईस्कूल और इंअरमीडिएट शैक्षणिक बोर्ड की वेबसाईट upresults.nic.in  upmsp.nic.in पर भी देखे गए। इस बार बोर्ड की परीक्षा में करीब 67 लाख विद्यार्थियों ने भागीदारी की। इसमें 37 लाख विद्यार्थी 10 वीं और 30 लाख विद्यार्थी 12 वीं कक्षा की परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। यहां 37 लाख विद्यार्थी कक्षा 10 वीं और 30 लाख विद्यार्थी कक्षा 12 वीं में उत्तीर्ण हुए थे।

इस बार लड़कियों का प्रतिशत भी शानदार रहा। लडकियों की सफलता का प्रतिशत सबसे अधिक रहा। हाईस्कूल में 84.82 प्रतिशत लड़के और 91.11 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। इंटरमीडिएट में 84.35 प्रतिशत के स्थान पर 92.48 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं। उल्लेखनीय है कि इस बार कक्षा 10 वीं में सौम्या पटेल, रायबरेली ने प्रथम स्थान बनाया है। तो कक्षा 12 वीं की प्रावीण्य सूची में साक्षी वर्मा, बाराबंकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -